धोनी की दिखेगी धमक या वैभव बिखेरेंगे चमक? आज होगी CSK-RR की भिड़ंत, जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स

सीएसके और आरआर दोनों ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। हालांकि, आज दोनों एक-दूसरे से भिड़ने वाली है, जहां फैंस को एमएस धोनी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी खेलते नजर आने वाले हैं।
आईपीएल 2025 सीएसके बनाम आरआर पिच मौसम रिपोर्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी और एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में आज 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच में 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी के सामने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आएंगे, जिसका एक अलग रोमांच देखने मिलने वाला है।

सीएसके और आरआर दोनों ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन काफी शर्मनाक रहा है। प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान नौवें और चेन्नई दसवें पायदान पर हैं। तो आइए जानते हैं इस मुकाबले के जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में...

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां की बाउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाज आसानी से चौके-छक्कों की बरसात कर सकते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंदबाजों खासकर स्पिनरों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इस मैदान पर 190 से 200 का स्कोर आसानी से बन जाता है। हालांकि, टॉस अहम रोल निभाता है।

मौसम का मिजाज

दिल्ली में गर्मी काफी परेशान कर रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यहां का मौसम भी रंग बदल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो खेल की शुरुआत में यहां का मौसम 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, मैच खत्म होने तक इसके 33 डिग्री सेल्सियस हो जाने की उम्मीद है। वहीं, मैच के दौरान नमी 36 से 50 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर दी है। सीएसके ने 16 मैच जीतकर मामूली बढ़त हासिल की है, जबकि आरआर ने 14 बार जीत दर्ज की है। हर मैच एक नया रोमांच लेकर आता है, जहां सीएसके की अनुभवी सेना और आरआर की युवा ऊर्जा मैदान पर जादू बिखेरती है। भारत बंधक बना हुआ है…अफरीदी के बाद अकमल ने की बकवास, पीएम मोदी को लेकर कही ये बेतुकी बात

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स- डेवोन कॉनवे, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मथिशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, वानिंदु हसरंगा, तुषार देशपांडे, आकाश माधवन, क्वेना मफाका, फजलहक फारूकी।

Navbharat Live
navbharatlive.com