आईपीएल 2023 से पहले गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने बताई टीम की कमजोरी, कही ये बड़ी बात

ipl-2023-ahead-of-ipl-2023-gujarat-titans-coach-ashish-nehra-said-we-might-need-a-fast-bowler
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की तैयारियां शुरू हो गयी है। आईपीएल के इस सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन (Mini Auction) में शामिल होने वाली है। सभी फ्रेंचाइजी की नजर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर होगी। इसी दौरान आईपीएल 2022 (IPL 2022) की विजेता टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि,  उनकी टीम इस बार कुछ बदलाव करेगी और एक नए तेज गेंदबाज की तलाश करेगी।

आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कहा, "अगर आप जीत भी जाते हैं तो आपको बदलाव करने की जरूरत होती है। हमें इस सीजन में एक तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है। एक मिनी नीलामी में आप अपने जरूरत के हिसाब से परिवर्तन करते हैं। हमारी बहुत आवश्यकताएं नहीं है। लेकिन आप जिस खिलाड़ी को चाहते हैं उससे यह जरूरी नहीं की आप उसे अपनी टीम में रख सकते हैं। क्योंकि इसके अलावा 9 अन्य टीमें हैं जो अच्छे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेगी”।

नेहरा (Ashish Nehra) ने आगे कहा, "हर साल आप इस टूर्नामेंट में जीतने आते हैं सिर्फ हिस्सा लेने नहीं। कोई न कोई एक विजेता जरूर होता है। हार और जीत में बहुत कम फर्क होता है। गुरबाज एक अच्छा खिलाड़ी है। वह दूसरी फ्रेंचाइजी में चला गया। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 में कप्तान हैं। लेकिन वह आईपीएल में नहीं चुने गए। हमनें बस 1 फाइनल खेला है। अगर 1 लाख लोग हमारा समर्थन करते हैं तो मदद करता है”।

मालूम हो कि, गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की ट्रॉफी जीतकर सबको हैरान कर दिया था। इस टीम का मार्गदर्शन आशीष नेहरा किया था और कप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या ने निभाई थी। वहीं, टीम ने अब इस सत्र से पहले अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज कर दिया है।