-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ioc Presidents Big Statement On Return Cricket Olympics Looking For Strong Partner In India
ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर IOC प्रेसिडेंट का बड़ा बयान, भारत में तलाश रही हैं मजबूत पार्टनर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
LA28 Cricket: आईओसी अध्यक्ष क्रिस्टी कॉवेंट्री इन दिनों भारत में हैं और ओलंपिक खेलों के लिए सही पार्टनर खोज रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की वापसी भारतीय फैंस को ओलंपिक से और करीब जोड़ेगी।

IOC भारत में तलाश कर रही हैं मजबूत पार्टनर (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Olympic Fans Cricket: लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी होने जा रही है। 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में यह रोमांचक खेल दोबारा शामिल किया गया है। इस फैसले से इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की अध्यक्ष क्रिस्टी कॉवेंट्री बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट का ओलंपिक में आना भारतीय फैंस और ओलंपिक खेलों के बीच मजबूत संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
भारत से जुड़ाव को लेकर उत्साहित हैं IOC अध्यक्ष
क्रिस्टी कॉवेंट्री ने कहा कि क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने से भारत जैसे बड़े खेल प्रेमी देश के साथ ओलंपिक का रिश्ता और गहरा होगा। उन्होंने कहा कि “क्रिकेट का ओलंपिक में लौटना भारतीय फैंस के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करेगा और दोनों के बीच का गैप खत्म करेगा।”
उन्होंने बताया कि आईओसी इस वक्त भारत में खेलों के टेलीकास्ट के लिए सही मीडिया पार्टनर की तलाश कर रही है। उनका मानना है कि भारत जैसे विशाल देश में सही पार्टनर मिलने से ओलंपिक की पहुंच गांव-गांव तक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
भारत के ओलंपिक मेजबानी के सपने पर भी दी प्रतिक्रिया
भारत ने हाल ही में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिस्टी ने कहा कि क्रिकेट की वापसी से भारत और ओलंपिक के बीच एक नया रिश्ता बनेगा। उन्होंने कहा, “लॉस एंजिलिस ओलंपिक-2028 में क्रिकेट की एंट्री भारतीय फैंस को खेलों के इस महाकुंभ से और करीब लाएगी।”
टी20 फॉर्मेट में होगी ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी
क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में टी20 फॉर्मेट में शामिल किया गया है। आखिरी बार क्रिकेट 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था, यानी पूरे 128 साल बाद यह खेल ओलंपिक मंच पर लौट रहा है। इस बार महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे।
“साझेदारियों से समाज पर असर डालना है मकसद”
आईओसी अध्यक्ष ने आगे कहा कि संगठन का लक्ष्य ऐसी साझेदारियां बनाना है जो समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालें। उन्होंने कहा, “हमारा मकसद साझेदारियों के जरिए मूल्यों, ईमानदारी और सामाजिक प्रभाव को बढ़ाना है। भारत इस दिशा में पहले से ही अहम भूमिका निभा रहा है।”
ये भी पढ़ें: 128 साल बाद ओलंपिक में लौटेगा क्रिकेट, जानिए कितनी टीमें खेलेंगी
उन्होंने बताया कि भारत में मीडिया राइट्स के लिए टेंडर प्रोसेस चल रहा है। क्रिस्टी ने कहा, “हमारा लक्ष्य सही मीडिया पार्टनर खोजना है ताकि ओलंपिक की पहुंच भारत के हर कोने तक हो सके और हर फैन इस उत्सव का हिस्सा बन पाए।”
Ioc presidents big statement on return cricket olympics looking for strong partner in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














