INDW vs IREW: भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा, कैसे देख सकते हैं फ्री में लाइव; जानें सबकुछ
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज 10 जनवरी से खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में टीम का ऐलान कर दिया गया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वहीं आयरलैंड के लिए इस सीरीज में गैबबी लुईस कप्तानी करेंगी।
भारतीय महिला टीम ने साल 2024 का अंत सुखद तरीके से किया था। वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 सीरीज में मात देकर साल का अंत किया था। अब आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला जीतकर साल की शुरुआत अच्छे तरीके से करने को तैयार है। इस खबर में आपको पता चलेगा कि कब और कहां तीन मैच खेले जाएंगे। किस तरह से आप इस मुकाबले का फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं। उसके अलावा दोनों टीमें कैसी है। सभी जानकारी आपको साथ साझा की जा रही है।
इस सीरीज का तीनों मुकाबले कब और कहां खेली जाएगी
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच पहला वनडे राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 10 जनवरी को खेली जाएगी। यह मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला भी इसी मैदान पर 12 जनवरी को 11 बजे से खेला जाएगा। वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 जनवरी को इसी मैदान पर सुबह 11 बजे से खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
इस सीरीज का मुकाबला आप कहां देख सकते हैं
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच तीनों मुकाबला आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के चैनल पर देख सकती है।
ओटीटी पर लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कैसे देख सकते हैं
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में आप जियो ऐप पर देख सकते हैं। यह जियो के वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। आप मोबाइल में जियो ऐप डाउनलोड करके इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऐसी है दोनों टीमें
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
आयरलैंड टीम: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेम्पसी, सारा फोर्ब्स, अरलीन केली, जोआना लॉगरन, एमी मैगुइरे, लिआ पॉल, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।
