INDW vs IREW: भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड का सूपड़ा किया साफ, हासिल की अबतक की सबसे बड़ी जीत
भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने सीरीज अपने नाम की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयरलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 304 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड का सफाया कर दिया। भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही। इस सीरीज में प्रतिका रावल ने सबसे ज्यादा 310 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। उसके साथ ही इस मुकाबले में 154 रनों की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
भारतीय महिला टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए। वहीं आयरलैंड की टीम 131 रनों पर सिमट गई। भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को 304 रनों से हराया। यह रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने आयरलैंड महिला के खिलाफ 249 रनों की जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
महिला वनडे में भारत-महिला की सबसे बड़ी जीत
304 रन बनाम आयरलैंड महिला टीम, राजकोट, 2025
249 रन बनाम आयरलैंड महिला टीम, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
211 रन बनाम वेस्टइंडीज महिला टीम, वडोदरा, 2024
207 रन बनाम पाकिस्तान महिला टीम, दांबुला, 2008
193 रन बनाम पाकिस्तान महिला टीम, कराची, 2005
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली पहली भारतीय
IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने 233 रनों की साझेदारी की। स्मृति मंधाना ने अपना 10वां शतक जड़ा। वहीं प्रतिका ने अपने करियर का पहला शतक जड़ा। प्रतिका ने 154 रनों की पारी खेली। वहीं मंधाना ने 135 रन बनाए। ऋचा घोष ने 59 रन बनाए। आयरलैंड के लिए ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने 2, फ्रेया सार्जेंट ने 1, जॉर्जिना डेम्पसी ने 1 विकेट चटकाए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जवाब में 436 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 131 रनों पर ही ढेर हो गई। आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा सारा फोर्ब्स ने 41 रन बनाए। उसके अलावा ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने 36 और ली पॉल ने 15 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3, तनुजा कंवर ने 2, तितास साधु ने 1, सायली ने 1 और मिन्नु मनी ने 1 विकेट लेकर मुकाबले के साथ सीरीज भी अपने नाम की।
