

नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजी है। मयंक अग्रवाल पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे (Son) के नाम का खुलासा भी कर दिया।
मंयक (Mayank Agarwal) ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पर शेयर की है। इस तस्वीर में मयंक अपनी पत्नी और बेटे के साथ नज़र आ रहे है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,' हम दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है और हम आयांश को आपने सामने ला रहे हैं। प्रकाश की पहली किरण, हमारा हिस्सा और ईश्वर का उपहार।' मालूम हो कि, मयंक के बेटे का जन्म 8 दिसंबर को हुआ।
बता दें कि, मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने जून 2018 में अपनी दोस्त आशिता सूद से शादी की। आशिता पेशे से वकील हैं। स्कूल के दिनों से दोनों दोस्त थे और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। आशिता के पिता प्रवीण सूद फिलहाल, कर्नाटक के डीजीपी हैं।
अभी मयंक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा है। आईपीएल 2022 से पहले पंजाब किंग्स ने उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। लेकिन, इस साल होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।