-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Cricket Team Announced For Test Series Against Bangladesh
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यहां देखिए पूरा 16 सदस्यीय स्क्वाड
- Written By: अभिषेक सिंह
बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से खेली जानी है। बीसीसीआई ने पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी, जो टी20 वर्ल्ड कप से संन्यास लेने के बाद पहली बार रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे।

इंडियन क्रिकेट टीम (सोर्स-एक्स-@BCCI)
मुंबई: बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से खेली जानी है। बीसीसीआई ने पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी, जो टी20 वर्ल्ड कप से संन्यास लेने के बाद पहली बार रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे।
भारतीय टीम में यश दयाल को पहली बार मौका मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को इस सीरीज के लिए मौका मिला है। ऋषभ पंत की विकेटकीपर के तौर पर वापसी हुई है जबकि ध्रुव जुरेल को अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है।
केएल राहुल को भी मिली जगह
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल भी इस टीम में हैं, लेकिन यह कहना आसान नहीं होगा कि वह प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएंगे या नहीं। तेज गेंदबाजी की बात करें तो यश दयाल के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप को मौका मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
ना श्रेयस, ना करुण… दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, ये दिग्गज बना उप-कप्तान
यह भी पढे़ं:- युवाओं को माननी चाहिए तेज गेंदबाज आकाशदीप की सलाह, ‘क्रिकेटर के रूप में कभी न हों संतुष्ट’
टेस्ट में चमकेंगे आकाशदीप
इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में डेब्यू करने वाले आकाशदीप को दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी का इनाम मिला है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के पहले चरण में 9 विकेट लेकर अपनी जगह पक्की की थी।
🚨 NEWS 🚨- Team India’s squad for the 1st Test of the IDFC FIRST Bank Test series against Bangladesh announced. Rohit Sharma (C), Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Virat Kohli, KL Rahul, Sarfaraz Khan, Rishabh Pant (WK), Dhruv Jurel (WK), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep… pic.twitter.com/pQn7Ll7k3X — BCCI (@BCCI) September 8, 2024
चेन्नई में दिखेगी रवि-जडेजा की जोड़ी
पहला टेस्ट चेन्नई में स्पिन फ्रेंडली विकेट पर खेला जाएगा, इसलिए स्पिन गेंदबाजी पर भी जोर दिया गया है। स्पिन गेंदबाजों के तौर पर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
यह भी पढे़ं:- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लग सकता है झटका, इब्राहिम जादरान का खेलना मुश्किल
Indian cricket team announced for test series against bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














