-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Won In Superover Against Sri Lanka In Asia Cup Super 4
एशिया कप में भारत ने लगाया जीत का ‘छक्का’, सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs Sri Lanka, Super -4: भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर एशिया कप सुपर-4 में लगातार छठी जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन से मुकाबला रोमांचक रहा।

India vs Sri Lanka, Super -4: एशिया कप के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय टीम को सुपर ओवर में जीत मिली। सुपर ओवर में भारत ने 3 रन बनाकर जीत हासिल किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप में जीत का छक्का भी लगा दिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार 6 मुकाबले जीते हैं। अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से 28 सितंबर को होगा।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद अभिषेक शर्मा का साथ देने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे। दोनों ने पावरप्ले में 71 रन जोड़े। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
अभिषेक शर्मा का पचासा
अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 74 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 92 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा 61 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक से इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा को संजू सैमसन का साथ मिला।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
अर्धशतक से चूके तिलक वर्मा
चौथे विकेट के लिए दोनों 66 रनों की साझेदारी की। संजू सैमसन 39 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद हार्दिक पांड्या भी 2 रन बनाकर चलते बने। वहीं एक छोर पर तिलक वर्मा डटे रहे लेकिन वो अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 49 और अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने 1, दुश्मांता चमीरा ने 1, वानिंदु हसरंगा ने 1, दसून शनाका ने 1 और चरिथ असलंका ने 1 विकेट चटकाए।
पथुम निसांका और परेरा के बीच शतकीय साझेदारी
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 7 के स्कोर पर ही पहला झटका लगा। कुसल मेंडिस बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उसके बाद पथुम निसांका और कुसल परेरा के बीच शतकीय साझेदारी हुई। निसांका और परेरा के बीच दूसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी हुई। 58 रन बनाकर परेरा आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: एशिया कप में पथुम निसांका ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर बनाया नया कीर्तिमान
वहीं उसके बाद 52 गेंदों पर पथुम निसांका ने अपना शतक पूरा किया। निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। इसके अलावा अंत में दसुन शनाका ने नाबाद 22 रन बनाकर मुकाबले को ड्रॉ करवा दिया। जिसके बाद फैसला सुपर ओवर के जरिए निकला। भारत के लिए अक्षर पटेल को छोड़कर सभी गेंदबाजों को सफलता मिली।
सुपर ओवर का हाल
सुपर ओवर में श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लेकिन पहले ही गेंद पर कुसल परेरा आउट हो गए। उसके बाद पांचवें गेंद पर दसुन शनाका आउट हो गए। श्रीलंका ने सुपर ओवर में केवल 2 रन बनाए। भारतीय टीम के अर्शदीप ने गेंदबाजी की और दो विकेट निकाले। भारत ने पहले ही गेंद पर 3 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया।
India won in superover against sri lanka in asia cup super 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म
Jul 09, 2026 | 02:34 PMजर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
Jul 09, 2026 | 02:32 PMMonsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
Jul 09, 2026 | 02:32 PMकलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
Jul 09, 2026 | 02:31 PMइस्तीफे के बाद चंपत राय से मिले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, बंद कमरे में हुई बातचीत, पूजा-पाठ में होगा बदलाव!
Jul 09, 2026 | 02:27 PMभारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
Jul 09, 2026 | 02:25 PMनवभारत कॉन्क्लेव का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शुभारंभ; देखें कार्यक्रम की तस्वीरें
Jul 09, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














