-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Won By 78 Runs Against Uae In Women Asia Cup 2024 Harmanpreet Kaur And Richa Ghosh Fifty
भारत ने यूएई को 78 रन से दी करारी शिकस्त, हरमनप्रीत और ऋचा ने जड़ा अर्धशतक
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 78 रन से शिकस्त दी। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (नाबाद 64) ने अर्धशतक जड़ा।

हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष (सौजन्यः BCCI एक्स)
दाम्बुला: श्रीलंका में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2024 में आज भारत का सामना संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से हुआ। जहां भारत ने शानदार खेलते हुए 78 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अर्धशतक जड़ा। जिसके दम पर भारत ने 201 रन बनाए।
सात बार की चैम्पियन भारत ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था और अब लगातार दूसरी जीत से सेमीफाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। दो जीत से भारत ग्रुप ए में चार अंक से शीर्ष स्थान पर है जिसमें उसका नेट रन रेट +3.298 है। भारत अपने तीसरे और अंतिम ग्रुप मैच में मंगलवार को नेपाल से भिड़ेगा।
भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो एशिया कप का रिकॉर्ड स्कोर भी है। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद यूएई को 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन पर रोक दिया। उसके लिए कप्तान ईशा ओझा (38 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें सहयोग नहीं मिला। कविशा एगोडगे ने नाबाद 40 रन बनाये।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं; बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-पाक मैच में जारी रहेगी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’! पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने पर हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात
Women’s T20 World Cup में खेलने वालीं ये हैं 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय स्टार भी शामिल
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
2⃣ wins in 2⃣ Matches 🙌 Another clinical performance, another comprehensive victory for #TeamIndia as they beat the United Arab Emirates by 78 runs 👌 Scorecard ▶️ https://t.co/fnyeHav1sS#WomensAsiaCup2024 | #ACC | #INDvUAE 📸 ACC pic.twitter.com/NaKha21O7m — BCCI Women (@BCCIWomen) July 21, 2024
भारत ने पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमें सभी ने कम से एक एक विकेट लिया। अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। रेणुका सिंह (30 रन देकर एक विकेट) और पूजा वस्त्रकार (27 रन देकर एक विकेट) की तेज गेंदबाज जोड़ी ने तीर्था सतीश (04) और ऋणीता रजीत (07) को आउट किया जिससे यूएई का स्कोर 5.2 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन हो गया। इसके बाद दीप्ति ने अपनी तीसरी गेंद पर समायरा धरनीधरका (05) को आउट किया। लेकिन ओझा और कविशा एगोडगे ने कुछ मनोरंजक शॉट खेले और अगले तीन ओवर में 20 रन बनाए।
चोटिल श्रेयंका पाटिल की जगह अंतिम एकादश में शामिल तनुजा कंवर (14 रन देकर एक विकेट) ने ओझा को स्टंप आउट कर दिया जबकि राधा यादव (29 रन देकर एक विकेट) ने खुशी शर्मा (10) को आउट किया जिससे 16वें ओवर में उनका स्कोर पांच विकेट 95 रन हो गया। इसके बाद हीना होतचंदानी (08) दीप्ति का दूसरा शिकार बनीं और ऋतिका रजीत आखिरी गेंद पर रन आउट हो गईं।
इससे पहले 35 वर्षीय हरमनप्रीत पूरी तरह से दबदबा बनाये थीं, उन्होंने 47 गेंद की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का जड़ा। हरमनप्रीत ने इस तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 12वां अर्धशतक जड़ा जो कप्तान के तौर पर उनका 11वां पचासा है। ऋचा ने ‘फिनिशर’ की भूमिका अच्छी तरह निभाते हुए 29 गेंद की पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में हीना होतचंदानी पर पांच चौके जमाये। ऋचा का यह टी20 में पहला अर्धशतक है।
हरमनप्रीत ने दो महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई जिसमे पहले जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 39 गेंद में 54 रन की चौथे विकेट की भागीदारी और पांचवें विकेट के लिए ऋचा के साथ 45 गेंद में 75 रन की साझेदारी शामिल रहीं। भारत ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार 200 रन के स्कोर का आंकड़ा पार किया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (13 रन) ने एक छक्का और एक चौका जड़कर भारत को अच्छी शुरूआत करायी। लेकिन तीसरे ओवर में कविशा एगोडगे की गेंद पर अति उत्साही शॉट ने उनकी पारी मिडऑफ पर खत्म कर दी।
यह भी पढ़ें- विमेंस एशिया कप 2024: तनुजा कंवर ने किया डेब्यू, श्रेयंका पाटिल की जगह हुईं टीम में शामिल
शेफाली वर्मा ने फिर कुछ शानदार शॉट खेले जिससे उन्होंने 18 गेंद में 37 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का जड़ा। वह तेज गेंदबाज समायरा धरनीधरका की वाइड गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर को कैच दे बैठीं। अगले ओवर में होतचंदानी ने फिर दयालन हेमलता (02) को आउट किया जिससे पावरप्ले में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 52 रन था।
कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्स (14 रन) ने फिर स्कोर चलायमान रखा। इन दोनों में हरमनप्रीत ने तेजी से खेलते हुए 39 गेंद में 54 रन की साझेदारी बनायी जिससे भारत ने 11वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पर अगले ओवर में एगोडगे ने रोड्रिग्स को आउट कर दिया।
ऋचा ने जिम्मेदारी से खेलते हुए हरमनप्रीत का अच्छा साथ निभाया। ऋचा ने यूएई की कप्तान ईशा ओझा पर चार चौके जड़कर 18 रन जुटाये। हरमनप्रीत ने 18वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर समायरा धरनीधरका पर दो चौके और एक छक्का जड़ा। पर फिर वह रन आउट हो गईं और घोष ने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद अंतिम ओवर में पांच चौके से 20 रन जोड़े।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India won by 78 runs against uae in women asia cup 2024 harmanpreet kaur and richa ghosh fifty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














