Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा भारत, नीरज चोपड़ा भी लेंगे हिस्सा

एएफआई ने भारतीय भाला फेंक फैंस को जानकारी दी है कि भारत भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। इस प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 08, 2025 | 11:57 AM

नीरज चोपड़ा (सौजन्यः एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के अलावा भारत में अन्य खेल भी अब ट्रेंड करने लगे हैं। जबसे टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है, जब से ये खेल भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने भारतीय फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि भारत संभवतः भाला फेंक की शीर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

एएफआई ने भारतीय भाला फेंक फैंस को जानकारी दी है कि भारत भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। जिसके लेकर फैंस के मन में उत्साह बना हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित कई स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे।

2027 विश्व रिले की मेजबानी की दिखाई रुचि

एएफआई के अनुसार, यह आयोजन उन कई प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त है जिनकी मेजबानी के लिए भारत ने अपनी रुचि व्यक्त की है। इसमें 2029 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है। भारत ने 2029 विश्व चैंपियनशिप और 2027 विश्व रिले प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए रुचि व्यक्त की है।

सम्बंधित ख़बरें

Paris Olympic: एथलेटिक्स खेलों में दम दिखाने पेरिस पहुंची भारतीय एथलेटिक्स टीम

खबरदार! डोप टेस्ट में फेल हुए तो खिलाड़ियों के साथ कोच को भी मिलेगी सजा, AFI का बड़ा ऐलान

सितंबर में होगी प्रतियोगिता!

एएफआई विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को की भारत यात्रा के दौरान पहले ही 2028 विश्व जू. चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए इच्छा व्यक्त कर चुका है। एजेंसी एएफआई ने आगे कहा, भाला फेंक की एक प्रतियोगिता में दुनिया के शीर्ष 10 खिलाड़ी भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा वहां होंगे। वह उस टीम का हिस्सा हैं जो इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। यह प्रतियोगिता सितंबर में हो सकती है।

खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

बहादुर सिंह सागू बने एएफआई के अध्यक्ष

जानकारी के लिए बता दें कि एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और गोला फेंक के पूर्व खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वह आदिल सुमरिवाला की जगह लेंगे।

India will host javelin throw competition neeraj chopra will also participate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 11:57 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.