IND W vs ZIM W: हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया 216 रनों का मजबूत स्कोर

IND W vs ZIM W: आज भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। अब भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है।
IND W vs ZIM W 3rd T20I
शॉट लगाती हुई हरमनप्रीत कौर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा तीसरा और अंतिम मैच।

  • मुकाबला रायपुर के वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

  • भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया है।

IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला रायपुर के वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने पहल बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए है। वहीं अब इस मुकाबले को जीतने के लिए जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवरों में 217 रन बनाने होंगे।

आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर की नाबाद 91 रनों की पारी के बदौलत भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने भी कमाल की पारी खेली और 69 रन बनाए। भारत इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है। फूल टाइम कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में यह भारत की पहली द्विपक्षीय महिला टी-20 सीरीज है।

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी है टीम इंडिया

भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली थी। एक तरफ से कहा जाए तो भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है। भारतीय महिला टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने और 3-0 से क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी है। भरतीय टीम शुरू के दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

IND W vs ZIM W 3rd T20I
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

स्मृति मंधाना के लिए आज है ये बड़ा मौका

अगर भारतीय महिला टीम आज का मैच जीत जाती है तो ये स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बेहतरीन तोहफा होगा। उन्हें हरमप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया है. आपको बता दें कि टी-20 सीरीज के बाद वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। इसके मुकाबले इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को होंगे।

IND W vs ZIM W 3rd T20I
हार्दिक पांड्या से मिलने मुंबई से बेंगलुरु पैदल पहुंचा जबरा फैन, ऑलराउंडर ने ऐसे जीता दिल

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत।

जिम्बाब्वे महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (डब्ल्यू), कुदजई चिगोरा, लोरिन फिरी, तेंडाई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा।

Navbharat Live
navbharatlive.com