Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SA, 2nd Test Day 4 Highlight: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को जीत के लिए 522 रन की जरूरत

IND vs SA Highlight, 2nd Test Day 4: गुवाहाटी टेस्ट में चौथे दिन के खेल की समाप्ती हो चुकी है। अब टीम इंडिया को 5वें दिन जीत के लिए 522 रन बनाने होंगे, जबकि उसके खाते में 8 विकेट शेष हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 25, 2025 | 04:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs South Africa Highlight, 2nd Test Day 4: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में चार दिन यानी 25 नवंबर 2025 तक का खेल पूरा हो चुका है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चौथे दिन स्टम्प्स के समय भारत की दूसरी पारी लड़खड़ाती नजर आई। टीम ने 15.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 27 रन बनाए। नाइटवॉचमैन के रूप में आए कुलदीप यादव 4 रन पर और साई सुदर्शन 2 रन पर नाबाद थे। भारत अभी भी साउथ अफ्रीका से 522 रन पीछे है, जिससे मैच बचाना भी बेहद मुश्किल लग रहा है।

चौथे दिन तीसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होते ही अपनी दूसरी पारी 78.3 ओवर में 260/5 पर घोषित कर दी। स्टब्स 94 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूक गए। इसी के साथ भारत को 549 रन का लगभग नामुमकिन सा लक्ष्य मिला। इससे पहले दो सेशन लंच और चायकाल के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 70 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन था।

उस समय ट्रिस्टन स्टब्स 155 गेंदों में 60 रन और वियान मुल्डर 43 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने मिलकर टीम की बढ़त को 508 रन तक पहुंचा दिया था। चायकाल तक साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे और तब उसकी बढ़त 395 रन की हो चुकी थी। उस समय टोनी डी जोर्जी 21 और स्टब्स 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी और बड़ी लीड ने भारत को पूरी तरह दबाव में ला दिया है। अब पांचवें दिन भारत के सामने सिर्फ औपचारिक खेल बचा है, क्योंकि 549 रन का लक्ष्य टेस्ट इतिहास के सबसे कठिन चेज़ में से एक है।

सम्बंधित ख़बरें

25 फरवरी का इतिहास: ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का निधन

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में लगभग बदलाव तय, रिंकू की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

T20 World Cup के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा साथ, अचानक जाना पड़ा घर

टीम इंडिया के लिए ये जरूरी था…SA से मिली करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने टीम के लिए ऐसा क्यों कहा?

South Africa with a firm advantage for a series sweep at the end of Day 4 in Guwahati 👀#WTC27 | #INDvSA 📝: https://t.co/5B1PcNj4kk pic.twitter.com/1qOjHVRvhh — ICC (@ICC) November 25, 2025
The liveblog has ended.
  • 25 Nov 2025 04:07 PM (IST)

    25 Nov 2025 04:07 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म

    गुवाहाटी टेस्ट में चौथे दिन के खेल की समाप्ती हो चुकी है। मुकाबले में पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 522 रन बनाने होंगे। दूसरी पारी में भारत को दो विकेट पवेलियन जा चुके हैं। इस वक्त क्रीज में साई सुदर्शन 2 और कुलदीप यादव 4 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 25 Nov 2025 03:41 PM (IST)

    25 Nov 2025 03:41 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: साउथ अफ्रीका को मिली दूसरी बड़ी सफलता

    केएल राहुल के रूप में साउथ अफ्रीकी टीम को दूसरी बड़ी सफलता मिल चुकी है। उन्हें स्पिन गेंदबाज हार्मर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। केएल ने इस पारी में सिर्फ 6 रन बनाए। केएल के बाद नाइटवॉचमैन के रूप में कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 22/2 है।

  • 25 Nov 2025 03:25 PM (IST)

    25 Nov 2025 03:25 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: भारत को लगा पहला झटका

    दूसरी पारी में भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें मार्को यान्सन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। जायसवाल ने कुल 13 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर साई सुदर्शन आए हैं। दूसरी तरफ केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 17/1 है।

  • 25 Nov 2025 03:12 PM (IST)

    25 Nov 2025 03:12 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: भारत को मिला 549 रन का लक्ष्य

    साउथ अफ्रीका ने भारत के लिए 549 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। उन्होंने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की। स्टब्स शतक से चूक गए और 180 गेंदों में 94 रन ही बना पाए। जडेजा ने स्टब्स को बोल्ड करने के बाद साउथ अफ्रीका ने पारी घोषित करने का निर्णय लिया।

  • 25 Nov 2025 03:08 PM (IST)

    25 Nov 2025 03:08 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

    भारत की दूसरी पारी का आगाज हो चुका है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल लक्ष्य का पीछा करने क्रीज पर हैं। वियान मुल्डर ने पहले ओवर में कोई रन नहीं बनने दिया।

  • 25 Nov 2025 02:32 PM (IST)

    25 Nov 2025 02:32 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: तीसरे सेशन का खेल जारी

    तीसरे सेशन की शुरुआत हो चुकी है और 75 ओवर पूरे होने पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 231/4 है। स्टब्स 67 रन पर डटे हुए हैं, जबकि मुल्डर 33 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर टिके हैं।

  • 25 Nov 2025 01:26 PM (IST)

    25 Nov 2025 01:26 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: दूसरा सेशन रहा साउथ अफ्रीका के नाम

    दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। लंच का ऐलान कर दिया है। लंच तक साउथ अफ्रीका ने 70 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त अब 508 रनों की हो गई है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका अब जीतने की ओर कदम बढ़ा चुका है। स्टब्स 60 और मुल्डर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 25 Nov 2025 01:24 PM (IST)

    25 Nov 2025 01:24 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: साउथ अफ्रीका ने 500 से ज्यादा रनों की बनाई बढ़त

    साउथ अफ्रीका ने अब 500 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है। 70 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर पर 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका की कुल बढ़त 508 रन हो गई है। ट्रिस्टन स्टब्स 60 और वियान मुल्डर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 25 Nov 2025 01:12 PM (IST)

    25 Nov 2025 01:12 PM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: टोनी डी जोर्जी 49 रन बनाकर हुए आउट

    टोनी डी जोर्जी 49 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका को इसी के साथ चौथा झटका लगा है। जडेजा ने टोनी डी जोर्जी को आउट किया। 178 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा।

  • 25 Nov 2025 11:43 AM (IST)

    25 Nov 2025 11:43 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: टी के बाद भारतीय टीम की नजरें विकेटों पर

    टी के बाद भारतीय टीम जल्द से जल्द विकेट लेने को देखेगी। भारतीय टीम जितना जल्दी ऑलआउट करने में कामयाब रहती है उतना कम टारगेट का पीछा करना होगा। साउथ अफ्रीका के लिए स्टब्स और डी जोर्जी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 25 Nov 2025 11:04 AM (IST)

    25 Nov 2025 11:04 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: चौथे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म

    चौथे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। इस सेशन में 32 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 81 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। साउथ अफ्रीका ने टी तक 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। जडेजा ने 2 और सुंदर ने 1 विकेट चटकाए।

  • 25 Nov 2025 10:31 AM (IST)

    25 Nov 2025 10:31 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: बावुमा लौटे पवेलियन

    साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका 77 के स्कोर पर लगा। वाशिंगटन सुंदर ने बावुमा को चलता किया। साउथ अफ्रीका के पास अभी 347 रनों की बढ़त है।

  • 25 Nov 2025 10:19 AM (IST)

    25 Nov 2025 10:19 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

    साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका एडन मार्करम के रूप में लगा। मार्करम 29 रन बनाकर 74 के स्कोर पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के पास अब कुल 362 रनों की बढ़त हो गई है। साउथ अफ्रीका का दोनों विकेट जडेजा ने लिया।

    2ND Test. WICKET! 28.1: Aiden Markram 29(84) b Ravindra Jadeja, South Africa 74/2 https://t.co/Wt62QebbHZ #TeamIndia #INDvSA #2ndTest @IDFCfirstbank

    — BCCI (@BCCI) November 25, 2025

  • 25 Nov 2025 09:44 AM (IST)

    25 Nov 2025 09:44 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: रियान रिकल्टन लौटे पवेलियन

    साउथ अफ्रीका को दूसरी पारी में पहला झटका रियान रिकल्टन के रूप में लगा। रिकल्टन 35 रन बनाकर 58 के स्कोर पर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। साउथ अफ्रीका के पास अब कुल 347 रनों की बढ़त हो गई है।

  • 25 Nov 2025 09:18 AM (IST)

    25 Nov 2025 09:18 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: चौथे दिन के खेल शुरू

    चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम को जल्द से जल्द विकेट लेना होगा। ताकि कम से कम साउथ अफ्रीका को ऑलआउट किया जा सके। वहीं साउथ अफ्रीका कम से कम इस पारी में 200 रन जरूर बनाने को देखेगी।

  • 25 Nov 2025 08:59 AM (IST)

    25 Nov 2025 08:59 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: भारत को हो सकता WTC रैंकिंग में नुकसान

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में अगर भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया को इसका खामियाजा WTC पॉइंट्स टेबल में भी उठाना पड़ेगा। पाकिस्तान भारत से आगे निकल जाएगा और टीम इंडिया 5वें नंबर पर खिसक जाएगी।

  • 25 Nov 2025 08:55 AM (IST)

    25 Nov 2025 08:55 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: भारत को कोई चमत्कार की आस

    भारत को अगर यह टेस्ट मैच जीतना है तो बड़ा चमत्कार करना होगा। भारत में 400 रनों का टारगेट आज तक चेज नहीं हुआ है। ऐसे में क्या टीम इंडिया मेहमानों को 400 से पहले रोक पाएगी। बता दें, 300 पार का टारगेट भी इंडिया में सिर्फ एक बार ही चेज हुआ है।

  • 25 Nov 2025 08:54 AM (IST)

    25 Nov 2025 08:54 AM (IST)

    IND vs SA, 2nd Test Day 4 Live Score: 9 बजे शुरू होगा चौथे दिन का खेल

    गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार 9 बजे शुरू होगा। ऐडन मार्करम और रायन रिकल्टन साउथ अफ्रीका की पारी को आगे बढ़ाएंगे। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में अभी तक 26 रन बना लिए हैं।

India vs south africa 2nd test live score update ind vs sa guwahati test day 4 liveblog commentary in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 25, 2025 | 08:52 AM

Topics:  

  • Cricket
  • IND Vs SA
  • India vs South Africa
  • India vs South Africa 2nd Test
  • Indian Cricket Team
  • South Africa Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.