IND vs SA, 2nd Test Highlight: तीसरे दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका की मजबूत स्थिति, स्कोर 26/0
IND vs SA Highlight Score, 2nd Test Day 3: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में है। वहीं भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs South Africa Highlight Score, 2nd Test Day 3: गुवाहाटी में खेले जा रहे इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका की दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल पूरी तरह साउथ अफ्रीका के नाम रहा। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 201 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, लेकिन टीम फॉलोऑन बचाने के लिए जरूरी 290 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी। इसके बावजूद साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन देने के बजाय दूसरी पारी में बल्लेबाजी चुनी और बिना विकेट खोए 26 रन बनाकर कुल बढ़त 314 रन की कर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक रेयान रिकेल्टन 13 और एडन मार्करम 12 रन बनाकर क्रीज पर थे।
भारत ने शुरुआत अच्छी की थी और एक समय उसका स्कोर 1 विकेट पर 95 रन था, लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई और स्कोर 122/7 हो गया। नीचे के क्रम में वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने संघर्ष दिखाते हुए आठवें विकेट के लिए 208 गेंदों में 72 रन की उपयोगी साझेदारी की। सुंदर ने 92 गेंदों में 48 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यान्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके, जबकि साइमन हार्मर ने 2 और केशव महाराज ने 1 विकेट हासिल किया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Stumps on Day 3️⃣ We will resume proceedings tomorrow with South Africa leading by 314 runs. Scorecard ▶️ https://t.co/Hu11cnrocG#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5IDd6XdSMm — BCCI (@BCCI) November 24, 2025
24 Nov 2025 03:12 PM (IST)
24 Nov 2025 03:12 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: 201 रन पर ऑलआउट हुई भारत
गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 201 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। अंतिम विकेट जसप्रीत बुमराह के रूप में गिरा। उन्हें मार्को यान्सन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही मार्को यान्सन ने इस पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए।
24 Nov 2025 02:53 PM (IST)
24 Nov 2025 02:53 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: भारत को लगा 8वां झटका
वॉशिंगटन सुंदर के रूप में टीम इंडिया को 8वां झटका लग चुका है। उन्होंने इस पारी में 48 रन की जुझारू पारी खेली। दूसरी तरफ कुलदीप यादव कुलदीप यादव 19 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर जसप्रीत बुमराह आए हैं।
24 Nov 2025 02:30 PM (IST)
24 Nov 2025 02:30 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: सुंदर-कुलदीप क्रीज पर
कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर लंच के बाद क्रीज पर आ चुके हैं। इस वक्त वो अच्छी लय में दिख रहे हैं। अब तक भारत ने 72 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं।
24 Nov 2025 01:39 PM (IST)
24 Nov 2025 01:39 PM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: लंच का ऐलान
तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। इसी के साथ लंच ब्रेक का ऐलान कर दिया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच 8वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन है। फॉलोऑन बचाने के लिए भारत को 116 रनों की दरकार है।
24 Nov 2025 11:59 AM (IST)
24 Nov 2025 11:59 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: जडेजा भी लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को सातवां झटका जडेजा के रूप में लगा। जडेजा 6 रन बनाकर 122 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से भारतीय टीम की हार सुनिश्चित हो गई है। मार्को यानसेन ने जडेजा को आउट करके अपना चौथा विकेट लिया।
24 Nov 2025 11:49 AM (IST)
24 Nov 2025 11:49 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: नीतीश रेड्डी लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को छठा झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा। नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर 119 के स्कोर पर आउट हो गए हैं। अब यहां से भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गया है। यानसेन अब तक 3 विकेट चटका चुके हैं।
24 Nov 2025 11:30 AM (IST)
24 Nov 2025 11:30 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: कप्तान ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पांचवां झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। ऋषभ पंत 7 रन बनाकर आउट हो गए। 105 के स्कोर पर भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है। अब भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर पहुंच गई है। वहीं साउथ अफ्रीका इस मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
24 Nov 2025 11:05 AM (IST)
24 Nov 2025 11:05 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: टी का ऐलान
तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। पहला सेशन भी साउथ अफ्रीका के हक में गया। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन के पहले सेशन में 4 विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। पहले सेशन तक भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। भारत के लिए रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं।
24 Nov 2025 10:58 AM (IST)
24 Nov 2025 10:58 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
भारत को चौथा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा। जुरेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 102 के स्कोर पर भारत को चौथा लगा। मार्को यानसेन ने ध्रुव जुरेल को आउट करके अपनी टीम की स्थिति मजबूत कर दी है।
24 Nov 2025 10:51 AM (IST)
24 Nov 2025 10:51 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारतीय टीम को तीसरा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। साई सुदर्शन 15 रन बनाकर 96 के स्कोर पर आउट हो गए। अब भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में दिख रही है। 100 से पहले ही टॉप-3 का विकेट गंवा दिया। साइमन हार्मर ने भारत को दूसरा बड़ा झटका दिया।
24 Nov 2025 10:43 AM (IST)
24 Nov 2025 10:43 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा झटका लगा है। 58 रन बनाकर यशस्वी जायसवाल 95 के स्कोर पर आउट हो गए है। भारतीय टीम अभी भी साउथ अफ्रीका से 394 रनों से पीछे है। वहीं भारत के 8 विकेट शेष है।
24 Nov 2025 10:31 AM (IST)
24 Nov 2025 10:31 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक लगाया है। 85 गेंदों का सामना करते हुए यशस्वी ने अपना पचास रन पूरा किया। अब जायसवाल को इस अर्धशतकीय पारी को शतक और दोहरे शतक में तब्दील करना होगा।
24 Nov 2025 10:02 AM (IST)
24 Nov 2025 10:02 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: केएल राहुल लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। केएल राहुल 22 रन बनाकर 65 के स्कोर पर आउट हो गए। केएल राहुल को केशव महाराज ने चलता किया।
24 Nov 2025 09:58 AM (IST)
24 Nov 2025 09:58 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम का स्कोर 50 के पार हो गया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल दोनों बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को आज इसी तरह खेल दिखाना होगा। ताकि भारतीय टीम भी साउथ अफ्रीका के करीब पहुंच सके।
24 Nov 2025 09:13 AM (IST)
24 Nov 2025 09:13 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम को पहला एक घंटा निकालना होगा। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने पहले ही गेंद से अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को धैर्य से बल्लेबाजी करना होगा।
24 Nov 2025 08:51 AM (IST)
24 Nov 2025 08:51 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: गुवाहाटी में छाए रहेंगे बादल
गुवाहाटी में आज की सुबह धुंधली और बादलों से घिरी हुई रही। इस तरह की कंडीशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, गेंद काफी हिलती है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पहले घंटे का खेल काफी अहम होगा।
24 Nov 2025 08:50 AM (IST)
24 Nov 2025 08:50 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद
दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के आसपास भी पहुंचना है तो यशस्वी जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। जायसवाल के बल्ले से जब निकलेंगे तब भारतीय टीम अच्छी स्थिति में रहेगी।
24 Nov 2025 08:49 AM (IST)
24 Nov 2025 08:49 AM (IST)IND vs SA, 2nd Test Day 3 Live Score: 9 बजे से शुरू होगा मुकाबला
गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार 9 बजे शुरू होगा। पहला सेशन अगर भारतीय बल्लेबाज संभलकर खेलें तो दूसरे सेशन में टीम इंडिया डोमिनेट कर सकती है।
