Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: भारत से मैच हारने का सदमा सह नहीं पाए शाहीन अफरीदी, सीधे पहुंच गए पूरियां तलने! देखें वायरल वीडियो

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स के बाढ़ आ गए हैं। कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 24, 2025 | 05:39 PM

शाहीन अफरीदी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत से मुकाबला हारकर पाकिस्तान का गहरा सदमा लगा जरूर होगा। क्योंकि टीम इंडिया से मिली करारी हार के बाद मेजबान पाकिस्तान खुद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने के कगार पर पहुंच गया है। हालांकि उसकी किस्मत बांग्लादेश के हाथ में है, अगर बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा, लेकिन इसके संभावनाएं बहुत कम है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप यकीनन ये कहेंगे की शाहीन शाह अफरीदी को बड़ा सदमा लगा है।

दरअसल, भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स के बाढ़ आ गए हैं। कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज के हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरियां तलते दिखाई दे रहा है। जिसके वीडियो बनाने वाला शख्स उसे शाहीन अफरीदी कहकर ही बुलाता है।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि भारत से हारने के बाद शाहीन अफरीदी को बड़ा सदमा लगा है, इसलिए वह पूरियां तलने पहुंच गए हैं। हालांकि ये केवल उनके हमशक्ल का वीडियो है। ये शख्स थोड़ा बहुत शाहीन शाह अफरीदी की तरह नजर आ रहा है, इसलिए ये वायरल हो गया है।

जानकारी के लिए बात दें कि भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वह पहले तो बिना काता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद गेंदबाजी में भी वह केवल दो विकेट ले पाए, लेकिन 8 ओवर में उन्होंने 74 रन लुटा दिए। अपनी गेंदबाजी से उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को आउट कर पाए।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां पाकिस्तान की पूरी टीम ऑलआउट होकर केवल 242 रन ही बना पाई। इस दौरान कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई लेकिन विराट कोहली के शानदार शतक से टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और लगभग सेमीफाइनल की टिकट कटवा ली है।

India vs pakistan shaheen afridi lookalike viral fry puris after pakistan lost match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 05:39 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • India vs Pakistan
  • Pakistan Cricket Team
  • Shaheen Afridi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.