-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Pakistan Asia Cup 2025 India Won The Match Against Pakistan In League Round
पहले ऑपरेशन सिंदूर…अब ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’, बॉर्डर के बाद मैदान पर स्ट्राइक, भारत ने PAK को धोया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs Pakistan: भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। कुलदीप, बुमराह और अक्षर की शानदार गेंदबाज़ी के बाद सूर्यकुमार और तिलक ने टीम को सुपर-4 में पहुंचाया।

India vs Pakistan, Asia Cup 2025: एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर ग्रुप में टॉप पर बने हुए हैं। अब भारतीय टीम टेबल टॉपर बनकर सुपर-4 में क्वालीफाई करेगी। भारतीय टीम ने ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’ चलाया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब पहले ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने अपना खाता भी नहीं खोला। उसके बाद मोहम्मद हारिस को 3 रन पर जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। 6 के स्कोर पर पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवा दिया। यहां से साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पारी को आगे बढ़ाया।
पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं कर सके कुछ खास
हालांकि फखर जमान 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फखर जमान के आउट होने के बाद सलमान आगा भी 3 रन बनाकर चलते बने। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 4 विकेट खोकर 49 रन बनाए। उसके बाद हसन नवाज 5 रन बनाकर आउट हो गए। हसन के बाद मोहम्मद नवाज पहले ही गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 64 रन पर अपना 6ठा विकेट गंवाया।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया रौद्र रूप, श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
यह भी पढ़ें: साहिबजादा-ए-पाकिस्तान बने फरहान, जसप्रीत बुमराह को छक्का जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बने
यहां से साहिबजादा फरहान ने और फहीम अशरफ ने कुछ रन जोड़े। 40 के निजी स्कोर पर फरहान आउट हो गए। उसके बाद फहीम अशरफ भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 33 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को 127 रनों तक पहुंचाया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवा दिए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 2, अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए।
भारत ने जीता मुकाबला
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तेज शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने पहले ही गेंद पर चौका लगाकर पारी का आगाज किया। हालांकि 10 रन पर शुभमन गिल आउट हो गए। 22 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए। अभिषेक ने मात्र 13 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
सूर्या ने नाबाद 47 रन बनाए
सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद कप्तान सुर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बागडोर संभाली। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि तिलक वर्मा 31 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने मिलकर मुकाबले को जीत लिया। भारतीय टीम ने मुकाबले को 15.5 ओवर में 7 विकेटों से जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए। वहीं शिवम दूबे ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने 3 विकेट चटकाए।
India vs pakistan asia cup 2025 india won the match against pakistan in league round
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Jun 21, 2026 | 06:37 PMनीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Jun 21, 2026 | 06:32 PMलोनावला की वादियों में बरसीं खुशियां, झमाझम बारिश से गुलजार हुआ मौसम, प्रकृति की गोद में लौटे सैलानी
Jun 21, 2026 | 06:31 PMन कंपनी, न कारोबार! पंचर दुकानदार के नाम पर 28 करोड़ का जीएसटी बकाया? परिवार ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
Jun 21, 2026 | 06:22 PMभारत में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी, सिर्फ 2 घंटे में तय होगी दिल्ली से लखनऊ की दूरी
Jun 21, 2026 | 06:11 PMछिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 06:11 PMTushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
Jun 21, 2026 | 06:07 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














