Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs OMAN Highlights: भारत ने 21 रनों से जीता मुकाबला, ओमान के बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

India vs Oman Highlights: एशिया कप के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को 21 रन से हरा दिया। ओमान इस मैच में हारी जरूर लेकिन उनके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी ली।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 20, 2025 | 12:29 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs Oman Live Highlights, T20 Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले गए एशिया कप के ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में ओमान को 21 रन से हरा दिया। ओमान इस मैच में हारी जरूर लेकिन उनके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। अगर कप्तान जतिंदर की पारी धीमी नहीं होती, तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था।

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के सलामी बल्लेबाजों कप्तान जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 56 रन जोड़े। कप्तान जतिंदर 33 गेंद पर 32 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। इसके बाद आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी भारत के लिए खतरनाक दिख रही थी, लेकिन हर्षित राणा ने कलीम को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। वह 46 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

हम्माद मिर्जा ने भी अर्धशतक लगाया। वह 33 गेंद पर 51 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। अर्शदीप ने विनायक शुक्ला को आउट कर टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना 100वां विकेट लिया। ओमान ने 4 विकेट पर 167 रन बनाए और 21 रन से मैच हारी। भारत के लिए हार्दिक, हर्षित, कुलदीप और अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिए।

सम्बंधित ख़बरें

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें, जानें स्क्वाड, शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग

BCCI से श्रेयस अय्यर को मिली हरी झंडी, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हुए फिट

U-19 यूथ वनडे में भारत का दबदबा, साउथ अफ्रीका को 3-0 से रौंदा, वैभव बने मैन ऑफ द सीरीज

वडोदरा में विराट की झलक के लिए पागल हुई भीड़, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस के बीच फंसे कोहली; देखें VIDEO

The liveblog has ended.
  • 20 Sep 2025 12:28 AM (IST)

    20 Sep 2025 12:28 AM (IST)

    India vs Oman Live score: सबसे कम मैचों में 100 टी20I विकेट (फुल मेंबर टीमें)

    • 53 - राशिद खान
    • 63 - वानिंदु हसरंगा
    • 64 - अर्शदीप सिंह*
    • 71 - हारिस रऊफ़
    • 72 - मार्क अडायर
  • 20 Sep 2025 12:10 AM (IST)

    20 Sep 2025 12:10 AM (IST)

    India vs Oman Live score: भारत ने जीता मुकाबला

    भारतीय टीम ने मुकाबले को 21 रनों से से जीत लिया है। भारत ने पहले खेलते हुए 188 रन बनाए। जवाब में ओमान ने 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। भारत ने भले ही मैच जीत लिया, लेकिन ओमान अपने प्रदर्शन से काफी खुश होगी। हम्माद मिर्जा और आमिर कलीम ने लगातार ओमान को मजबूती प्रदान की। इन दोनों के अर्धशतक ने ओमान के प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में यह मैच ओमान को संतुष्टि देने वाला है। भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

  • 19 Sep 2025 11:59 PM (IST)

    19 Sep 2025 11:59 PM (IST)

    India vs Oman Live score: अर्शदीप ने पूरा किया टी20 आई में विकेटों का सैकड़ा

    अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। अर्शदीप ने यह कारनामा केवल 64 मैचों में किया। वो यह मुकाम सबसे कम मैचों में हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

  • 19 Sep 2025 11:45 PM (IST)

    19 Sep 2025 11:45 PM (IST)

    India vs Oman Live score: आमिर कलीम हुए आउट

    ओमान के लिए आमिर कलीम ने 64 रनों की पारी खेली। 149 के स्कोर पर ओमान को दूसरा झटका लगा। आमिर कलीम ने 46 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 64 रन बनाए।

  • 19 Sep 2025 11:34 PM (IST)

    19 Sep 2025 11:34 PM (IST)

    India vs Oman Live score: 40 साल की उम्र के बाद टी20 एशिया कप में 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी

    • 43 वर्ष 330 दिन - आमिर कलीम (50*) बनाम भारत, अबू धाबी, 2025*
    • 40 वर्ष 260 दिन - मोहम्मद नबी (60) बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, 2025
    • 39 वर्ष 142 दिन - टी दिलशान (75*) बनाम पाकिस्तान, मीरपुर, 2016
  • 19 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    19 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    India vs Oman Live score: आमिर कलीम का पचासा

    आमिर कलीम ने 38 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। 15 ओवर के बाद ओमान का स्कोर का 116 रन है। 5 ओवर में जीत के लिए 73 रन चाहिए।

  • 19 Sep 2025 10:55 PM (IST)

    19 Sep 2025 10:55 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान को लगा पहला झटका, जतिंदर लौटे पवेलियन

    ओमान को पहला झटका जतिंदर के रूप में लगा। 56 के स्कोर पर जतिंदर 32 रन बनाकर बोल्ड हो गए। कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई है।

  • 19 Sep 2025 10:53 PM (IST)

    19 Sep 2025 10:53 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान ने पावरप्ले में नहीं गंवाया कोई विकेट

    यह पहली बार है जब ओमान ने पावरप्ले में किसी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ कोई विकेट नहीं गंवाया है।

  • 19 Sep 2025 10:49 PM (IST)

    19 Sep 2025 10:49 PM (IST)

    India vs Oman Live score: इस एशिया कप में भारत के खिलाफ पावरप्ले का स्कोर

    • 41/2 - यूएई
    • 42/2 - पाकिस्तान
    • 44/0 -  ओमान
  • 19 Sep 2025 10:41 PM (IST)

    19 Sep 2025 10:41 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान के नाम रहा पावरप्ले

    ओमान के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर की समाप्ति के बाद 44 रन बनाए हैं। जतिंदर सिंह 26 और आमिर कलीम 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 19 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:50 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान को जीत के लिए चाहिए 189 रन

    भारत के खिलाफ मुकाबला जीतने के लिए ओमान की टीम 189 रनों की जरूरत है। अब देखते है कि ओमान की टीम कितना रन बनाने में सफल रहती है। इस मुकाबले के बाद कल से सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। जो टॉप-4 टीमों के बीच होगा।

  • 19 Sep 2025 09:48 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:48 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए

    भारतीय टीम ने ओमान के खिलाफ 20 ओवर में 188 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने 56, अभिषेक शर्मा ने 38, अक्षर पटेल ने 26, तिलक वर्मा ने 29 और हर्षित राणा ने 13 रन बनाए। ओमान के लिए शाह फैसल ने 2, जितेन ने 2 और आमिर कलीम ने 2 विकेट चटकाए।

    Asia Cup T20 2025. 19.6: Shah Faisal to Harshit Rana 6 runs, India 188/8 https://t.co/XAsd5MHdx4 #INDvOMA #AsiaCup2025

    — BCCI (@BCCI) September 19, 2025

  • 19 Sep 2025 09:40 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:40 PM (IST)

    India vs Oman Live score: तिलक वर्मा के बाद अर्शदीप भी हुए आउट

    तिलक वर्मा 29 रन बनाकर आउट हो गए। 177 के स्कोर पर टीम ने सातवां विकेट गंवाया। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। उसके बाद 179 के स्कोर पर अर्शदीप 1 रन बनाकर रन आउट हो गए।

  • 19 Sep 2025 09:34 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:34 PM (IST)

    CID को प्रमाण देने में आनाकानी कर रहा निर्वाचन आयोग: भूपेश बघेल

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा, "राहुल गांधी ने 7 अगस्त को बताया कि वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़े गए और कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नाम कैसे हटाए जाते हैं। कर्नाटक की CID ने जब चुनाव आयोग से सबूत मांगा, तो आयोग वो सबूत क्यों नहीं दे रहा? जितना आप सच छिपाने की कोशिश करेंगे, लोगों का शक उतना ही बढ़ेगा।"

    #WATCH रायपुर (छत्तीसगढ़): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा,"उन्होंने 7 अगस्त को कैसे वोट लिस्ट में नाम जोड़े गए वो बताया और कल के प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि कैसे नाम काटे जाते हैं...कर्नाटक के CID ने… pic.twitter.com/iZOQZv1vJP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 19, 2025

  • 19 Sep 2025 09:34 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:34 PM (IST)

    India vs Oman Live score: संजू सैमसन हुए आउट

    संजू सैमसन 56 रन बनाकर आउट हो गए। 171 के स्कोर पर भारतीय टीम का छठा विकेट गिरा। संजू सैमसन ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

  • 19 Sep 2025 09:29 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:29 PM (IST)

    India vs Oman Live score: संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

    संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और तीन चौके लगाए। 17 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 167 रन बनाए। इस दौरान पांच विकेट गंवा दिया।

    FIFTY!

    A splendid half-century by @IamSanjuSamson

    His third in T20Is 👏👏#TeamIndia #AsiaCup2025 pic.twitter.com/uEG9V2g7SI

    — BCCI (@BCCI) September 19, 2025

  • 19 Sep 2025 09:17 PM (IST)

    19 Sep 2025 09:17 PM (IST)

    India vs Oman Live score: शिवम दुबे के रूप में गिरा पांचवां विकेट

    शिवम दुबे 5 रन बनाकर आउट हो गए। 132 के स्कोर पर भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। दुबे के आउट होने के बाद तिलक वर्मा मैदान पर उतरे है।

  • 19 Sep 2025 08:56 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:56 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार

    भारतीय टीम ने 10 ओवर में 100 रन बनाए। संजू सैमसन 37 और अक्षर पटेल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाए।

  • 19 Sep 2025 08:44 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:44 PM (IST)

    India vs Oman Live score: हार्दिक पांड्या हुए रन आउट

    हार्दिक पांड्या के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। पांड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। 73 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या रन आउट हो गए। एक ओवर में भारतीय टीम ने दो विकेट गंवाए।

  • 19 Sep 2025 08:42 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:42 PM (IST)

    India vs Oman Live score: अभिषेक शर्मा हुए आउट

    अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को दूसरा झटका 72 के स्कोर पर लगा।

  • 19 Sep 2025 08:37 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:37 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारत ने 6 ओवर में बनाए 60 रन

    भारतीय टीम ने पहले पावरप्ले में 60 रन बनाए। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बनाए। शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा 38 और संजू सैमसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 19 Sep 2025 08:15 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:15 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान के शाह फैसल का मेंडन ओवर

    ओमान के शाह फैसल ने भारत के खिलाफ मेंडन ओवर डाला है। उन्होंने ओमान के लिए दूसरा ओवर डालते हुए एक विकेट भी चटकाए और कोई रन भी नहीं दिया।

  • 19 Sep 2025 08:11 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:11 PM (IST)

    India vs Oman Live score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन

    शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका 6 के स्कोर पर लगा। वहीं आज तीसरे नंबर पर संजू सैमसन को मौका मिला है। देखते हैं संजू सैमसन इस मौके को कितना भुना पाते हैं।

    Asia Cup T20 2025. WICKET! 1.3: Shubman Gill 5(8) b Shah Faisal, India 6/1 https://t.co/XAsd5MHdx4 #INDvOMA #AsiaCup2025

    — BCCI (@BCCI) September 19, 2025

  • 19 Sep 2025 08:02 PM (IST)

    19 Sep 2025 08:02 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आज भारतीय टीम 200 ओवर में कम से कम 200 रन बनाने को देखेगी। भारत के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा करेंगे।

  • 19 Sep 2025 07:43 PM (IST)

    19 Sep 2025 07:43 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण

    ओमान के लिए यह बड़ा मैच होगा और उसके खिलाड़ी इसमें अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। ओमान ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों गंवाए हैं। पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से और यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराया।

  • 19 Sep 2025 07:42 PM (IST)

    19 Sep 2025 07:42 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान की प्लेइंग-11

    आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

  • 19 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    19 Sep 2025 07:36 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारत का प्लेइंग-11

    अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

  • 19 Sep 2025 07:32 PM (IST)

    19 Sep 2025 07:32 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारत ने जीता टॉस

    सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए हैं।

  • 19 Sep 2025 07:18 PM (IST)

    19 Sep 2025 07:18 PM (IST)

    India vs Oman Live score: ओमान की पूरी टीम

    जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

  • 19 Sep 2025 07:17 PM (IST)

    19 Sep 2025 07:17 PM (IST)

    India vs Oman Live score: भारत बनाम ओमान 12वां मैच

    भारतीय क्रिकेट टीम और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला आज अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जबकि भारत ने सुपर-4 में जगह बना ली है।

India vs oman live score asia cup 2025 india vs oman t20 match latest cricket scorecard liveblog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2025 | 06:41 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Cricket
  • Indian Cricket Team
  • Oman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.