IND vs NZ Test Records: वेलिंगटन में भारत ने रचा इतिहास, 700 पार स्कोर के साथ तोड़े टेस्ट के कई बड़े रिकॉर्ड

India vs New Zealand वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 700 रनों का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। ऋषभ पंत के रिकॉर्ड शतक और साझेदारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस लिया है।
 IND vs NZ 1st Test
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच सोर्स- BCCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वेलिंगटन टेस्ट के चौथे दिन भारत का स्कोर 700 पार

  • ऋषभ पंत ने SENA देशों में पूरा किया शतकों का चक्र

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

  • छक्के के साथ चौथी बार शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बने पंत

  • पहले छह विकेटों के लिए हुई पचास से ज्यादा रनों की साझेदारी

India Highest Test Score vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा है। दिन की शुरुआत से ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बटोरते हुए मेजबान न्यूजीलैंड पर भारी दबाव बना दिया।

लंच ब्रेक से पहले तेज बल्लेबाजी करके भारतीय टीम ने ढाई सौ से अधिक रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन लंच के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा। खबर लिखे जाने तक भारत ने 9 विकेट खोकर 720 रनों का विशाल आंकड़ा पार करने के बाद पारी घोषित कर दी है। इसी के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट इतिहास में भारत का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर

  • 720/9 वेलिंगटन, 2026

  • 583/7d: अहमदाबाद, 1999 (ड्रॉ)

  • 566/8d: नागपुर, 2010 (जीत)

  • 557/5d: इंदौर, 2016 (जीत)

  • 537/3d: चेन्नई, 1956 (जीत)

न्यूजीलैंड में दूसरा 500+ स्कोर: इससे पहले भारत ने 2009 में हैमिल्टन में 520 रन बनाए थे।

ऋषभ पंत ने पूरा किया SENA देशों में शतकों का रिकॉर्ड

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी इस यादगार पारी के दौरान टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ा। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ और न्यूजीलैंड की धरती पर उनका पहला टेस्ट शतक है।

इस शतक के साथ ही पंत ने सभी चार SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट शतक लगाने का खास कारनामा भी पूरा कर लिया है। इसके अलावा वह बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि छक्के के साथ शतक पूरा करने के मामले में उन्होंने केन बैरिंगटन की बराबरी कर ली है।

बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • एडम गिलक्रिस्ट- 17 शतक

  • एंडी फ्लावर- 12 शतक

  • ऋषभ पंत- 9

  • लेस एम्स- 8

6 लगाकर पूरा किया शतक

ऋषभ पंत का 9वां शतक शानदार रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला शतक था और न्यूजीलैंड में भी उनका पहला शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल की। इस दौरान छक्के से शतक पूरा करने का रिकॉर्ड बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अब उनके निशाने पर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। वह छक्के से शतक पूरा करने के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

छक्के से शतक पूरा करने का रिकॉर्ड

  • सचिन तेंदुलकर- 6 बार

  • केन बैरिंगटन- 4 बार

  • ऋषभ पंत- 4 बार

 IND vs NZ 1st Test
Ind vs NZ Day 4 Live: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, बुमराह की गेंद पर लेथम आउट; भारत ने 720/9 पर पारी घोषित की

ऋषभ पंत का शानदार रिकॉर्ड

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला शतक लगाने के साथ ही पंत ने सभी SENA देशों में शतक लगाने का अपना रिकॉर्ड भी पूरा कर लिया है। सभी चार SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों में अब उनका भी नाम है। कल केएल राहुल इस श्रेणी में शामिल हुए थे। अब वे भी इस ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जिसमें सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं।

SENA देशों में शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज

  • मोहम्मद अजहरुद्दीन

  • सचिन तेंदुलकर

  • सईद अनवर

  • राहुल द्रविड़

  • यूनिस खान

  • कुमार संगकारा

  • विराट कोहली

  • केएल राहुल

  • ऋषभ पंत

टेस्ट छक्कों में ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे पंत

ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के 107 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 108 छक्के अपने नाम कर लिए हैं। इस लिस्ट में अब पंत से आगे केवल इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

  • बेन स्टोक्स- 138 छक्के

  • ऋषभ पंत- 108 छक्के

  • ब्रेंडन मैकुलम- 107 छक्के

  • एडम गिलक्रिस्ट- 100 छक्के

ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

एक तरफ भारतीय खिलाड़ी रन बना रहे हैं तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, क्योंकि वह एक ही टेस्ट मैच में शतक बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 100 से अधिक रन लुटाने वाले कीवी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

एक ही टेस्ट में शतक और 100+ रन लुटाने वाले कीवी खिलाड़ी

  • डेनियल विटोरी-3 बार

  • क्रिस केर्न्स- 2 बार

  • रिचर्ड हैडली-एक बार

  • जैकब ओरम-एक बार

  • ग्लेन फिलिप्स-एक बार

टॉप ऑर्डर का दबदबा और साझेदारियों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वेलिंगटन की इस पारी में भारतीय बल्लेबाजी क्रम की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने 80 या उससे अधिक रनों की पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार 2014 में अबू धाबी में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा किया था।

  • एक पारी में टॉप-5 बल्लेबाजों का 80+ स्कोर

  • पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (अबू धाबी, 2014)

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, 2026)

भारत की 50+ की साझेदारी

इसके साथ ही भारत ने अपनी इस पारी में पहले 7 विकेटों में से प्रत्येक के लिए 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारी निभाकर एक और दुर्लभ कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

टेस्ट पारी के पहले छह विकेटों के लिए 50+ की साझेदारी

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (ब्रिस्बेन, 1960/61)

  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (खुलना, 2015)

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (अहमदाबाद,

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, 2026)

 IND vs NZ 1st Test
IND vs NZ 1st Test: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा, अब बेन स्टोक्स हैं आखिरी निशाने पर

भारत के लिए पहले पांच विकेटों पर 50+ साझेदारी

  • भारत बनाम इंग्लैंड (मुंबई, 1993)

  • भारत बनाम बांग्लादेश (मीरपुर, 2007)

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (अहमदाबाद, 2023)

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज (दिल्ली, 2025)

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (वेलिंगटन, 2026)

भारत ने 5वीं बार दोहराया पहले पांच विकेटों का यह करिश्मा

भारतीय टीम के लिए यह पांचवां मौका है जब किसी टेस्ट पारी में पहले पांचों विकेटों के लिए पचास से अधिक रनों की साझेदारी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की धरती पर किसी मेहमान टीम द्वारा ऐसा किए जाने का यह केवल दूसरा अवसर है।

इससे पहले साल 1933 में ऑकलैंड टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय बल्लेबाजों के इस चौतरफा प्रदर्शन ने कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया है और भारत को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया है।