Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ Final: वनडे से संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हिटमैन ने दिया जवाब

IND vs NZ Final: पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें आ रही थी। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह वनडे से संन्यास ले लेंगे। हालांकि अब खुद कप्तान ने इर पर बयान दिया है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 10, 2025 | 07:13 AM

रोहित शर्मा (फोटो सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलकर धमाल मचा दिया। उनकी इस पारी के बदौलत टीम इंडिया जीत के करीब आसानी से पहुंच पाई। ऐसे में अब सभी के मन में ये सावल उठ रहा होगा कि क्या रोहित शर्मा अब वनडे से रिटायर होने वाले हैं?

दरअसल, पिछले कुछ समय से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें आ रही थी। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे। हालांकि अब इस बारे में खुद कप्तान ने अपनी बात रखी है और बताया है कि वह फिलहाल कहीं नहीं जा रहे हैं।

संनयास पर रोहित शर्मा का स्टेटमेंट

ROHIT SHARMA DROPS BANGER. 🎤 – 2027 World Cup in South Africa.🤞🇮🇳 pic.twitter.com/SKPGbIOeQg — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 9, 2025

मैं नहीं हो रहा रिटायर…

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा मीडिया से रूबरू हुए, जहां उन्होंने साफ कर दिया है कि वह फिलहार रिटायरमेंट के बारे नहीं सोच रहे हैं। रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कहा कि ”एक और बात…मैं इस फॉर्मेट से रिटार नहीं हो रहा हूं। मैं ये बात सुनिश्चित करना चाहता हूं ताकि आगे ये अफवाहें ना फैलें।’

रोहित के बयान ने फैंस को दी खुशी

रोहित के इस बयान के बाद हर कोई खुशी से तालियां बचाने लगा। रोहिथ शर्मा के इस स्टेटमेंट से उनके फैंस ने राहत की सांस ली होगी। क्योंकि इस समय कोई नहीं चाहता कि वह संन्यास लें। वह फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं और भारत के सफल कप्तान भी हैं, जिन्होंने 9 महीने के अंदर ही भारत को दो आईसीसी ट्रॉफी दिला दी है।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दबाव में थे रोहित शर्मा

जानकारी के लिए बता दें कि घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद, रोहित शर्मा की ही अगुवाई में भारत ने लगभग एक दशक के बाद गावास्कर ट्रॉफी भी गंवा दी थी। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे थे। कई दिग्गजों ने उन्हें संन्यास लेने का सुझाव भी दे दिया था। लेकिन अब रोहित शर्मा ने ये बता दिया है कि वह एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं।

India vs new zealand final rohit sharma statement on about his retirement from odi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2025 | 07:13 AM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • Cricket News
  • India vs New Zealand
  • Rohit Sharma
  • Team India

सम्बंधित ख़बरें

1

सिडनी टेस्ट के बाद उस्मान ख्वाजा लेंगे संन्यास, नस्लीय रूढ़िवादिता पर किया बड़ा खुलासा

2

फिल्म स्टारों जैसी…वो खिलाडी जिसकी एक गलती से खत्म हो गया करियर एवं जिंदगी, जानें उनकी कहानी

3

T20 WC 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का किया एलान, ये 3 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, स्टीव स्मिथ बाहर

4

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: विराज माहेश्वरी का ऐतिहासिक स्पेल, 3 रन देकर झटके 8 विकेट; नॉकआउट में विदर्भ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.