न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता

india-vs-new-zealand-3rd-odi-2023-ind-vs-nz-cricket-match-today
Published on: 
Updated on: 

इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd ODI Match) के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जाने वाला है। भारत ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, आज न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

बता दें कि, भारत ने सीरीज का पहला मैच 12 रन से जीता। वहीं, दूसरे मैच 8 विकेट से जीत लिया है। ऐसे में अब  भारत के लिए आज का मैच काफी अहम है। यदि भारत आज का ये मैच जीत जाता है तो वो न्यूजीलैंड से वनडे में नंबर वन की जगह छीन लेगा।

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। वहीं, गेंदबाजों को रनों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।