Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T-20 World Cup 2024: भारत की फाइनल में एंट्री, साउथ अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय जारी है। यहां आपको इस मुकाबले का लाइव स्कोर और इस मैच से जुड़े सभी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 28, 2024 | 01:43 AM

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच

Follow Us
Close
Follow Us:

गुयाना/ साउथ अमेरिका: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वह 29 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। ऐसे में दोनों ही टीम के लिए आज का मैच जीतना काफी जरूरी है।

The liveblog has ended.
  • 28 Jun 2024 01:40 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:40 AM (IST)

    भारत शान से फाइनल में

    भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया है और शान से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में एंट्री ले ली है, जहां साउथ अफ्रीका उसका इन्तजार कर रही है। इन दोनों टीमों के बीच 29 जून (शनिवार) को खिताबी भिड़ंत होगी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 172 रन का टारगेट दिया था। इस स्कोर का पीछा करने उतरे बल्लेबाजों को भारत के स्पिनरों ने अपनी जाल में फंसा लिया और एक के बाद एक विकेट लेते गए। अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि 2 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। जबकि दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

    𝙄𝙣𝙩𝙤 𝙏𝙝𝙚 𝙁𝙞𝙣𝙖𝙡𝙨! 🙌 🙌#TeamIndia absolutely dominant in the Semi-Final to beat England! 👏 👏

    It's India vs South Africa in the summit clash!

    All The Best Team India! 👍 👍#T20WorldCup | #INDvENG pic.twitter.com/yNhB1TgTHq

    — BCCI (@BCCI) June 27, 2024

  • 28 Jun 2024 01:28 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:28 AM (IST)

    आदिल रशीद भी रन आउट

    16वां ओवर लेकर आए हार्दिक पंड्या की ओवर में  14 रन दिए। जसमें आर्चर का एक छक्का और एक चौका शामिल है। वहीं, रन लेने के चक्कर में आदिल रशीद (2) को सूर्यकुमार यादव ने रन आउट कर दिया।

  • 28 Jun 2024 01:24 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:24 AM (IST)

    लियम लिविंग्स्टन रन आउट

    15वां ओवर लेकर आए अक्सर पटेल ने 9 रन दिए, जिसमें आर्चर का एक शानदार छक्का शामिल है। वहीं, इस ओवर में लियम लिविंग्स्टन रन आउट हो गए।

  • 28 Jun 2024 01:20 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:20 AM (IST)

    14वें ओवर में सिर्फ 4 रन

    14वां ओवर लेकर आए रविंद्र जडेजा ने सिर्फ चार रन दिए। जडेजा ने अपने तीन ओवर में अब तक 19 रन दिए।

  • 28 Jun 2024 01:16 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:16 AM (IST)

    क्रिस जॉर्डन कुलदीप का शिकार

    कुलदीप यादव ने क्रिस जॉर्डन (1) को एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। इसी के साथ भारत को अब फाइनल में पहुंचने के लिए 3 विकेट की जरुरत है। कुलदीप ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने, ब्रूक, जॉर्डन और सैम करन को चलता किया।

  • 28 Jun 2024 01:11 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:11 AM (IST)

    12वें ओवर में सिर्फ 3 रन

    12वां ओवर लेकर आए रविंद्र जडेजा ने सिर्फ 3 रन दिए। ब्रूक के आउट होने के बाद लिविंगस्टन का साथ देने क्रीज पर क्रिस जॉर्डन आए हैं। भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट चाहिए।

     

  • 28 Jun 2024 01:07 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:07 AM (IST)

    कुलदीप यादव ने हैरी ब्रूक को किया बोल्ड

    11वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने हैरी ब्रूक को बोल्ड कर दिया। इससे पहले पंत ने ब्रूक का कैच छोड़ दिया था और अगली ही गेंद पर ब्रूक ने एक बढ़िया चौका जड़ दिया। उन्होंने अगली गेंद पर भी रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन वह बोल्ड हो गए। ब्रूक ने अपनी टीम के लिए 25 रन का योगदान दिया। इस ओवर में कुल 6 रन आए।

  • 28 Jun 2024 01:02 AM (IST)

    28 Jun 2024 01:02 AM (IST)

    इंग्लैंड 10 ओवर के बाद 62/5

    10वां ओवर लेकर आए रविंद्र जडेजा ने 9 रन दिए, इसमें हैरी ब्रूक का एक शानदार चौका शामिल है। इंग्लैंड का स्कोर 10 के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 62 रन हो गया है। क्रीज पर ब्रूक और लिविंगस्टन मौजूद है।

  • 28 Jun 2024 12:54 AM (IST)

    28 Jun 2024 12:54 AM (IST)

    IND vs ENG : इंग्लैंड की आधी टीम पहुंची पवेलियन, कुलदीप को मिला पहला विकेट

    पारी के 9वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव की पहली ही गेंद सैम करन के पैड से जा टकराई। जोरदार अपील हुई। अंपायर ने आउट करार दे दिया। सैम करन ने रिव्यू भी लिया लेकिन बच नहीं सके। गेंद सीधा स्टंप को हिट कर रही थी।

  • 28 Jun 2024 12:52 AM (IST)

    28 Jun 2024 12:52 AM (IST)

    IND vs ENG : अक्षर पटेल को मिली तीसरी सफलता, मोईन अली को किया आउट

    पारी के आठवें ओवर में अक्षर पटेल ने मोईन अली को आउट कर दिया है। अक्षर की गेंद मोईन की पैड पर लगी उनका बैलेंस बिगड़ा और वह क्रीज से बाहर निकल आए। विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने बिना किसी गलती के स्टंप्स उड़ा दिए। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड 49-4 ।

  • 28 Jun 2024 12:44 AM (IST)

    28 Jun 2024 12:44 AM (IST)

    IND vs ENG : अक्षर ने जॉनी बेयरस्टो को बनाया अपना दूसरा शिकार, शून्य पर किया आउट

    पॉवरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया है। पॉवरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर 39-3 हो गया है। भारत ने पहले 6 ओवर में 46 रन बनाए थे। जबकि उसने भी दो विकेट गंवाए थे।

  • 28 Jun 2024 12:38 AM (IST)

    28 Jun 2024 12:38 AM (IST)

    IND vs ENG : बुमराह ने दिया इंग्लैंड को दूसरा झटका, सॉल्ट को किया क्लीन बोल्ड

    पारी का पांचवा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने चौथी गेंद पर फिल साल्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिसके बाद इंग्लैंड का स्कोर जो एक समय 23-0 था वह अब 5 ओवर में 35-2 हो चुका है।

  • 28 Jun 2024 12:31 AM (IST)

    28 Jun 2024 12:31 AM (IST)

    IND vs ENG : अक्षर पटेल ने खतरनाक जॉस बटलर का किया शिकार

    इंग्लैंड की तरफ से बैटिंग करने उतरे जॉस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया था। तीन ओवर में ही इंग्लैंड ने बटलर के 23 रन की बदौलत बिना किसी विकेठ के 26 रन बना लिए थे। जिसके बाद पारी का चौथा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने उन्हें पवेलियन भेज दिया है।

  • 28 Jun 2024 12:05 AM (IST)

    28 Jun 2024 12:05 AM (IST)

    IND vs ENG : भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को दिया 172 रन का लक्ष्य

    टॉस हारकर इंग्लैंड के न्योते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में रोहित शर्मा (57) के अर्द्धशतक और सूर्यकुमार यादव के शानदार 47 रन की बदौलत 171 रन बनाए हैं। इंग्लैंड को इस मैच में जीत के लिए 172 रनों की ज़रूरत होगी। लेकिन जिस तरह से स्पिनर्स को यहां मदद मिली है उस लिहाज से देखा जाए तो यह लक्ष्य उसके लिए आसान नहीं रहने वाला है।

  • 27 Jun 2024 11:59 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:59 PM (IST)

    IND vs ENG : 19वें ओवर में अकेले जड़ेजा ने जड़े 11 रन, स्कोर 159-6

    पारी का 19वां ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर को जड़ेजा ने दो चौके जड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने इस ओवर में एक डबल ओर एक सिंगल भी निकाला, जिसकी बदौलत भारत का स्कोर 19 ओवर के बाद 159-6 हो गया है।

  • 27 Jun 2024 11:55 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:55 PM (IST)

    IND vs ENG : जॉर्डन ने एक ओवर मे भारत को दिए 2 झटके, हार्दिक-दुबे को किया आउट

    पारी का 18वां ओवर लेकर आए क्रिस जॉर्डन की दूसरी और तीसरी गेंद पर हार्दिक ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर भी जॉर्डन को छक्का लगाने के चक्कर में हार्दिक कैच आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग के लिए आए शिवम दुबे पहली हीं गेंद पर जॉर्डन का शिकार हो गए। भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 147-6।

  • 27 Jun 2024 11:42 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:42 PM (IST)

    IND vs ENG : जोफ्रा आर्चर की स्लोवर का शिकार हुए सूर्य कुमार यादव

    पारी के 16वें ओवर में इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चौथी गेंद को सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर 6 रनों के लिए पहुंचाने के कोशिश की। लेकिन आर्चर ने इस गेंद से पेश निकाल दिया। जिसके चलते सूर्यकुमार यादव शॉट नें उतनी ताकत नहीं लगा पाए और लॉन्ग ऑफ पर क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट हो गए। सूर्या ने 36 गेंद में 47 रन बनाए। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 126-4 ।

  • 27 Jun 2024 11:32 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:32 PM (IST)

    IND vs ENG : आदिल रशीद ने रोहित शर्मा को किया क्लीन बोल्ड

    पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार लय में दिख रहे रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर दिया। रशीद ने गुगली डाली थी रोहित शर्मा ने पढ़ी भी लेकिन गेंद नीची रह गई और उनके स्टंप्स से जा टकराई। रोहित ने 39 गेंद में 57 रन बनाए हैं। वहीं भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 113-3 हो चुका है।

  • 27 Jun 2024 11:28 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:28 PM (IST)

    IND vs ENG : रोहित शर्मा की कप्तानी पारी, 36 गेंद में जड़ा अर्द्धशतक

    पारी के 13वां ओवर लेकर आए सैम करन के ओवर की तीसरी गेंद को बेहतरीन अंदाज में खेलते हुए हिटमैन ने हवाई रास्ते बाहर भेज दिया। जिसकी बदौलत रोहित ने एक बार फिर पचासा जड़ दिया है। रोहित  37 गेंद में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने भी एक छक्का लगाया था। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110-2 ।

  • 27 Jun 2024 11:24 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:24 PM (IST)

    IND vs ENG : 12वें ओवर में आए मात्र 5 रन, स्कोर 91-2

    12वें ओवर में आदिल रशीद ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार को ख़ामोश रखने में कामयाब रहे। उन्होंने इस ओवर में मात्र 5 रन ही दिए। जिसके चलते 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91-2 तक ही पहुंच सका।

  • 27 Jun 2024 11:22 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:22 PM (IST)

    IND vs ENG : लियम लिंविग्सटन को रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार छक्का

    पारी के 11वां ओवर लेकर आए लियम लिविंग्सटन की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार तरीके से स्ट्रेट बाउंड्री के बाहर भेज दिया। जिसके बाद भारत का स्कोर 86-2 ।

  • 27 Jun 2024 11:17 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:17 PM (IST)

    IND vs ENG : भारतीय पारी का आधा सफर ख़त्म, स्कोर 77-2

    पारी के 10वें ओवर में भारत ने आठ रन हासिल किए हैं। जिसमें सूर्य कुमार यादव के बैट से एक शानदार चौका भी निकला है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77-2 ।

  • 27 Jun 2024 11:13 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:13 PM (IST)

    IND vs ENG : 9वें ओवर में आए मात्र 4 रन, भारत का स्कोर 69-2

    पारी का 9वां ओवर लेकर आए ऑलराउंडर लियम लिविंग्सटन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए मात्र 4 सिंगल खर्च किए। जिसके बाद भारत का स्कोर 69-2 ।

  • 27 Jun 2024 11:11 PM (IST)

    27 Jun 2024 11:11 PM (IST)

    IND vs ENG : दोबारा शुरू हुआ मैच, सूर्या-रोहित तैयार

    गुयाना में 8 ओवर के बाद शुरू हुआ बारिश के बाद एक बार फिर से मैच शुरू हो चुका है। पारी का 9वां ओवर लियम लिविंग्सटन डाल रहे हैं। जबकि क्रीज पर सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा मौज़ूद हैं।

  • 27 Jun 2024 10:26 PM (IST)

    27 Jun 2024 10:26 PM (IST)

    IND vs ENG : गुयाना में खिली धूप, थोड़ी ही देर में शुरू होगा मैच

    इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफानल में आठवें ओवर के बाद आई तेज बारिश थम चुकी है। गुयाना में धूप निकल आई है। अंपायर्स मैदान पर हैं और उस खेलने के लिए तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है जल्दी ही मुकाबला फिर से शुरू होगा।

  • 27 Jun 2024 09:55 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:55 PM (IST)

    IND vs ENG : 8 ओवर के बाद गुयाना में बारिश का दखल, खेल रुका

    भारतीय पारी के आठवें ओवर में बारिश ने आकर क्रिकेट फैन्स को निराश कर दिया है। पिच को ढक दिया गया है तो वहीं मैदान को भी कवर किया जा रहा है।

  • 27 Jun 2024 09:52 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:52 PM (IST)

    IND vs ENG : आठवें ओवर में SKY ने गेंद को दिखाया स्काई

    इंग्लैंड की तरफ से पारी का 8वां ओवर लेकर आए क्रिस जॉर्डन की चौथी गेंद को सूर्य कुमार यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हवाई रास्ते फाइन लेग बाउंड्री के बाहर भेज दिया। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65-2 ।

  • 27 Jun 2024 09:47 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:47 PM (IST)

    IND vs ENG : आदिल रशीद के ओवर में रोहित ने जड़े 2 चौके

    पारी के सातवें और स्पिन अटैक की शुरुआत करने आए आदिल रशीद के ओवर में रोहित शर्मा ने दो शानदार चौके जड़कर भारत का स्कोर 7 ओवर में 55-2 पहुंचा दिया है।

  • 27 Jun 2024 09:44 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:44 PM (IST)

    IND vs ENG : पॉवरप्ले ख़त्म भारत ने बनाए 46 रन, इंग्लैंड को मिले 2 विकेट

    पॉवरप्ले ख़त्म होने को बाद भारत ने 46 रन बना लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसे विराट कोहली और ऋषभ पंत का विकेट खोना पड़ा है।

    End of Powerplay! #TeamIndia move to 46/2.

    Captain Rohit Sharma batting on 26.

    Suryakumar Yadav unbeaten on 5.

    Follow The Match ▶️ https://t.co/1vPO2Y5ALw #T20WorldCup | #INDvENG pic.twitter.com/Au3oiwnTzN

    — BCCI (@BCCI) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 09:41 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:41 PM (IST)

    IND vs ENG : 6वें ओवर में भारत को लगा दूसरा झटका, सैम करन ने पंत को किया आउट

    पॉवर प्ले का आखिरी ओवर लेकर आए सैम करन ने दूसरी ही गेंद पर ऋषभ पंत को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंत ने सैम करन की गेंद को फ्लिक करना चाहा लेकिन गेंद सीधा बैरस्टो के हाथ में चली गई।

  • 27 Jun 2024 09:38 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:38 PM (IST)

    IND vs ENG : 5वें ओवर मे रोहित ने लगाए दो हिट, स्कोर 40-1

    पारी का चौथा और अपना दूसरा ओवर लेकर आए रीस टॉप्ली को रोहित शर्मा ने दो बार जमीनी रास्ते सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। इसमें एक शानदार कवर ड्राइव भी शामिल हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40-1

  • 27 Jun 2024 09:35 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:35 PM (IST)

    IND vs ENG : चौथे ओवर में आए 8 रन, भारत का स्कोर 29-1

    पारी का चौथा और अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर के ओवर में बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए बिना कोई बाउंड्री लगाए 8 रन बटोर लिए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 29-1

  • 27 Jun 2024 09:28 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:28 PM (IST)

    IND vs ENG : रीस टॉपली ने किया 'विराट' शिकार, इंडिया 21-1

    पारी के तीसरे ओवर में रीस टॉपली की दूसरी गेंद को विराट कोहली ने शानदार तरीके से मिडविकेट बाउंड्री के बार 6 रनों के लिए पहुंचा दिया। इसकी अगली गेंद डॉट रही। वहीं ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली एक बार फिर जोरदार प्रहार करना चाह रहे थे लेकिन टॉपली की गेंद हल्का सा स्विंग होकर उनके लेग स्टंप को तितर-बितर कर गई। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 21-1

  • 27 Jun 2024 09:23 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:23 PM (IST)

    IND vs ENG : जोफ्रा आर्चर के ओवर में लगा चौका, भारत 2 ओवर में 11-0

    दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाकर टीम का स्कोर 2 ओवर में 11 रन पहुंचा दिया है।

  • 27 Jun 2024 09:21 PM (IST)

    27 Jun 2024 09:21 PM (IST)

    IND vs ENG : रोहित शर्मा और विराट क्रीज पर, पहले ओवर में आए 6 रन

    इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी 20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 1 ओवर में 6 रन बना लिए हैं।

  • 27 Jun 2024 08:59 PM (IST)

    27 Jun 2024 08:59 PM (IST)

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    WT20 2024. India XI: R. Sharma (c), V. Kohli, R. Pant (wk), S. Yadav, S. Dube, H. Pandya, R. Jadeja, A. Patel, K. Yadav, J. Bumrah, A. Singh.https://t.co/puDbSN4zv7 #T20WorldCup #INDvENG #SemiFinal2

    — BCCI (@BCCI) June 27, 2024

    इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले।

    WT20 2024. England XI: J. Buttler (c & wk), P. Salt, J. Bairstow, H. Brook, L. Livingstone, M. Ali, S. Curran, C. Jordan, A. Rashid, J. Archer, R.Topley.https://t.co/puDbSN4zv7 #T20WorldCup #INDvENG #SemiFinal2

    — BCCI (@BCCI) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 08:56 PM (IST)

    27 Jun 2024 08:56 PM (IST)

    9:15 पर शुरू होगा मुकाबला

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार 9:15 बजे शुरू होगा। यह मैच पूरे 20-20 ओवर का होगा।

    ENGLAND HAVE WON THE TOSS AND THEY'VE DECIDED TO BOWL FIRST. 🏆 pic.twitter.com/sTkfEaAM7O

    — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 08:49 PM (IST)

    27 Jun 2024 08:49 PM (IST)

    रात 8.50 को होगा टॉस

    भारत और इंग्लैंड के बीच टॉस भारत के समय अनुसार रात 8.50 बचे होगा। BCCI ने ट्विट करके यह जानकारी दी है। फिलहाल गुयाना में मौसम साफ है।

    🚨 UPDATE 🚨

    Toss at 11.20 Local Time (08.50 PM IST).

    Start of Play at 11.45 Local Time (09.15 PM IST).

    Follow The Match ▶️ https://t.co/1vPO2Y5ALw #T20WorldCup | #TeamIndia | #INDvENG

    — BCCI (@BCCI) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 08:32 PM (IST)

    27 Jun 2024 08:32 PM (IST)

    8:45 बजे होगा निरीक्षण

    गुयाना में बारिश रूक गई है और मौसम भी पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है। ऐसे में अब भारतीय समय के अनुसार रात 8:45 बजे अब अंपायर्स निरीक्षण करेंगे। अभी अंपायर्स ने मैच को लेकर कोई फैसला नहीं सुनाया है।

    News from Guyana!

    Inspection at 11:15 AM Local Time (8:45 PM IST).

    Follow The Match ▶️ https://t.co/1vPO2Y5ALw #T20WorldCup | #TeamIndia | #INDvENG

    — BCCI (@BCCI) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 08:14 PM (IST)

    27 Jun 2024 08:14 PM (IST)

    खराब आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी

    गुयाना में फिलहाल बारिश रुक गई है। खिलाड़ी मैदान पर वार्म-अप के लिए आ गए हैं। लेकिन खराब आउटफील्ड की वजह से फिलहाल टॉस नहीं हो पाया है। मैदान पर कई जगह पर पानी भरा हुआ है। वहीं 8:30 बजे मैदान पर इंस्पेक्शन होने वाला है।

    INSPECTION AT 8.30PM IN GUYANA. pic.twitter.com/YJAL2BzdOV

    — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 07:33 PM (IST)

    27 Jun 2024 07:33 PM (IST)

    गुयाना में शुरू हुई बारिश, देरी से हो सकता है टॉस

    गुयाना में बारिश शुरू हो गई है। कवर्स मैदान पर आ गए हैं और पिच को ढक दिया गया है। ऐसे में अब भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच का टॉस देरी से हो सकता है।

    Guyana 📍

    The toss between India and England has been delayed due to rain ☔#T20WorldCup | #INDvENG | 📝: https://t.co/AXRcwJUYYq pic.twitter.com/X77DZL4hQf

    — ICC (@ICC) June 27, 2024

  • 27 Jun 2024 07:30 PM (IST)

    27 Jun 2024 07:30 PM (IST)

    नमस्कार! लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

    नमस्कार! नवभारत लाइव आपका स्वागत करता है। इस लाइव ब्लॉग में आपको भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच का लाइव स्कोर और मैच से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

India vs england semi final match live update score t20 world cup 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2024 | 07:25 PM

Topics:  

  • IND Vs ENG
  • T20 World Cup 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

टीम सिलेक्शन को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, क्या खुद इंग्लैंड नहीं जाना चाहते थे मोहम्मद शमी?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.