-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Bangladesh Varun Chakravarthy Reveals Secret Of Success
बांग्लादेश के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने फेंका जादुई स्पेल, अब मिस्ट्री स्पिनर ने बताया अपनी सफलता का राज
- Written By: प्रिया जैस
भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने तीन साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। जहां पहले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त स्पेल डाला और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

वरुण चक्रवर्ती (सौजन्य-एक्स)
ग्वालियर: तीन साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने वापसी की है। जहां पहले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त स्पेल डाला। वरुण के इस स्पेल ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था।
2021 के ICC T20 वर्ल्ड कप के बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए चक्रवर्ती ने मैच में अहम तीन विकेट चटके। इस स्पेल से युवा भारतीय टीम ने रविवार को ग्वालियर में पहले T20I मैच में बांग्लादेश पर आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की। हाल के वर्षों में अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए 33 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि साइड-स्पिन गेंदबाजी से ओवर-स्पिन गेंदबाजी में बदलाव ने उन्हें अधिक सफलता हासिल करने में मदद की।
मुकाबले के बाद वरुण
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरुण ने बताया, “मैं साइड-स्पिन गेंदबाज हुआ करता था, लेकिन अभी मैं पूरी तरह से ओवर-स्पिन गेंदबाज बन गया हूं।” स्पिनर ने कहा कि उन्होंने इस तरह की गेंदबाजी पर दो साल से अधिक समय तक मेहनत की, जिसकी शुरुआत तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ट्रेनिंग से हुई।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
Varun Chakaravarthy की मिस्ट्री अब बनकर रह जाएगी ‘हिस्ट्री’, IPL 2026 में KKR के लिए बने चिंता का सबब
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्यों नहीं खेल रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच? अजिंक्य रहाणे ने बताई असली वजह
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ मचाया धमाल, विराट कोहली और इस गेंदबाज को भी छोड़ा पीछे
उन्होंने आगे कहा, “यह स्पिन गेंदबाजी का एक छोटा सा तकनीकी पहलू है, लेकिन मुझे इसमें दो साल से अधिक का समय लगा। मैंने धीरे-धीरे TNPL और IPL में इसकी ट्रेनिंग की। इस दौरान साइकलोजिकल भी काम करना पड़ा, मैंने जो प्रयास किया उसका बड़ा हिस्सा मेरे तकनीकी पक्ष पर था।”
आईपीएल में खेला शानदार खेला
भारतीय टीम से दूर रहने के दौरान, वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुख्य गेंदबाजों में से एक बन गए, उन्होंने वेस्टइंडीज के टी20 सुपरस्टार स्पिन लीजेंड सुनील नरेन के साथ मिलकर काम किया। 2022 के खराब सीजन के बाद, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ छह विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- डेब्यू मैच में मयंक यादव का जलवा, बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए टी20I के इस खास क्लब में बनाई जगह
इसके अलावा उन्होंने 2023 और 2024 के सीजन में शानदार वापसी की, जिसमें उन्होंने क्रमशः 20 और 21 विकेट लिए। 2024 के आईपीएल में, स्पिन गेंदबाजी में नरेन के साथ उनकी साझेदारी और 19.14 के औसत ने फ्रैंचाइज़ की 10 साल में पहली आईपीएल जीत और कुल मिलाकर तीसरा खिताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऐसा रहा मुकाबला
मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (25 गेंदों पर 27 रन, 1 चौका और 1 छक्का) और मेहदी हसन मिराज (32 गेंदों पर 35* रन, 3 चौके) मेहमान टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे, जिन्होंने संघर्षरत पारी में थोड़ी जान फूंकी। बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India vs bangladesh varun chakravarthy reveals secret of success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














