
India vs Bangladesh Highlights, Asia Cup 2025 Super 4: भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश 19.3 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। इस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार पांचवी जीत दर्ज की है।
169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम का स्कोर जब 4 था, जसप्रीत बुमराह ने तंजीद हसन को आउट कर दिया। तीसरे नंबर पर आए परवेज हुसैन इमोन ने सलामी बल्लेबाज सैफ हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। परवेज 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे।
लगातार गिरते विकेटों के बीच सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 51 गेंद पर 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 69 रन की पारी खेली। उनका अकेला संघर्ष बांग्लादेश की जीत के लिए पर्याप्त नहीं था। सैफ और परवेज को छोड़ तीसरा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। पूरी टीम 19.3 ओवर में 127 पर सिमट गई।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। भारतीय टीम को शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने 6.2 ओवर में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी थी। मध्यक्रम के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। लगातार विकेट गिरने से रन गति प्रभावित हुई और कम से कम 30 रन कम बने।
अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। हार्दिक पांड्या ने 29 गेंद पर 38 और गिल ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए। शिवम दुबे 2, कप्तान सूर्यकुमार यादव 5, तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 10 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए के लिए तंजीम हसन साकिब, मुस्तिफुजर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 और रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए।
अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं बस उसे निभाने का प्रयास कर रहा हूं। मैंने पहले भी कहा है कि मैं ज़्यादा सोचता नहीं। मेरे स्लॉट में गेंद रहती है तो मैं बड़ा शॉट मारता हूं। मैं लगातार इस कोशिश में हूं कि पावरप्ले को बड़ा बनाया जाए। मैं लगातार कोशश करता हूं कि फ़ील्ड के हिसाब से शॉट खेला जाए। मैंने अभ्यास के दौरान काफ़ी मेहनत की है। अभ्यास के समय ही एक बल्लेबाज़ सबसे ज़्यादा सीखता है। मैं अभ्यास के दौरान यह प्रयास करता हूं कि लगातार बड़े शॉट लगाए जाए और आउट न हुआ जाए। आज की पिच थोड़ी अलग थी। मैंने और गिल ने बात की थी कि पहले कुछ गेंदों के देखते हैं, फिर अपना खेल उसी हिसाब से तय करेंगे।
भारतीय फ़ील्डर जिस हिसाब से कैच छोड़ रहे हैं, ऐसा लगता है कि टी दिलीप बहुत गुस्सा होंगे। पिछले मैच में ख़राब फ़ील्डिंग का सिलसिला जारी रहा और आज भी भारत ने पांच कैच टपकाए। भारतीय टीम का विजय रथ जारी है। उन्होंने पिच को काफ़ी अच्छी तरह से पढ़ा और उसी हिसाब से पहले 10 ओवर के बाद अपना लक्ष्य निर्धारित किया। दूसरी पारी में गेंदबाज़ों ने अच्छी लय पकड़ी और पावरप्ले के बाद कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वे बांग्लादेश को लक्ष्य के क़रीब आने देंगे। बांग्लादेश के लिए सैफ ने 69 और परवेज ने 21 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप ने 3, बुमराह ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए।
भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया। इस जीत के बाद भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। हालांकि, भारतीय टीम का आज दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। फील्ड में कैच बहुत छूटे हैं। वहीं बल्लेबाजों ने भी निराश किया है। इस सब के बाद भी भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही।
सेफुद्दीन को वरुण चक्रवर्ती ने आउट करके टीम को छठी सफलता दिलाई। उसके बाद कुलदीप यादव ने रिशाद को आउट करके टीम को 7वीं सफलता दिलाई। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 3 विकेट की जरूरत है।
सैफ हसन ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल की तीन गेंद पर दो छक्के लगाए। इसी के साथ 100 रन पूरा हो गया।
बांग्लादेश का पांचवा विकेट जाकिर अली के रूप में गिरा। बांग्लादेश ने 87 रन पर 5वां विकेट गंवा दिया। 4 रन बनाकर जाकिर अली रन आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने उन्हें रन आउट किया।
वरुण चक्रवर्ती ने शमीम हुसैन को आउट करके बांग्लादेश को चौथा झटका दिया। शमीम को जीरो पर वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया।
बांग्लादेश को तौहीद हृदोय के रूप में तीसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने तौहीद हृदोय को 65 के स्कोर पर चलता किया। 7 रन बनाकर तौहीद पवेलियन लौट गए।
कुलदीप यादव ने परवेज हुसैन को आउट करके भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। 21 रन बनाकर परवेज हुसैन पवेलियन लौटे। 46 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।
जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी। तंजीद हसन 1 रन बनाकर आउट हो गए। पहला विकेट 4 के स्कोर पर गिरा। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई है।
Jasprit Bumrah strikes in his second delivery to dismiss Tanzin Hasan for just 1 run.
— BCCI (@BCCI) September 24, 2025
Live - https://t.co/2CvdQIp2qu #AsiaCup2025 | #Super4 pic.twitter.com/spUbLpb5sB
(बिहार) पटना: कांग्रेस की CWC बैठक पर RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह ने कहा, "बकवास करने के लिए यहां बैठक कर रहे हैं। CWC की बैठक का कोई मतलब नहीं है। चुनाव सामने है, चुनाव में कुछ लाभ मिल जाए इसलिए बैठक कर रहे हैं।"
#WATCH पटना (बिहार): कांग्रेस की CWC बैठक पर RLM प्रमुख उपेन्द्र कुशवाह ने कहा, "बकवास करने के लिए यहां बैठक कर रहे हैं। CWC की बैठक का कोई मतलब नहीं है। चुनाव सामने है, चुनाव में कुछ लाभ मिल जाए इसलिए बैठक कर रहे हैं।" pic.twitter.com/YPlBUDGJYP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 168 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत तो अच्छी रही। लेकिन पहले 10 ओवर के बाद बांग्लादेश की टीम ने वापसी की। पहले 10 ओवर में भारत ने 96 रन बनाए। वहीं अंतिम के 10 ओवर में 72 रन बनाए। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 75, शुभमन गिल ने 29 और हार्दिक पांड्या ने 38 रनों की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2, सैफउद्दीन ने एक, मुस्तफिजुर रहमान ने एक और तंजीम हसन ने एक विकेट चटकाए।
तिलक वर्मा के आउट होते ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 129 के स्कोर पर भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। तिलक वर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए।
राजस्थान, जोधपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया, "कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 ट्रेनों का शुभारंभ राजस्थान से किया जाएगा जिसमें से 2 वंदे भारत ट्रेन हैं। ये राजस्थान के लोगों के लिए खुशी की बात है। बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा थी। जोधपुर से दिल्ली कैंट की बीच वंदे भारत और बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ होगा। उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच 22 डिब्बे की LHP ट्रेन का भी शुभारंभ होगा।"
#WATCH जोधपुर (राजस्थान): उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बताया, "कल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 3 ट्रेनों का शुभारंभ राजस्थान से किया जाएगा जिसमें से 2 वंदे भारत ट्रेन हैं। ये राजस्थान के लोगों के लिए खुशी की बात है। बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा थी। जोधपुर से दिल्ली… pic.twitter.com/f4ispWO4o2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2025
सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। 114 के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। भारतीय टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए।
भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में 96 रन बनाए हैं। भारत के लिए अभिषेक शर्मा 60 और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट चटकाए।
भारत को शिवम दुबे के रूप में दूसरा झटका लगा है। भारतीय टीम ने 83 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया है। दुबे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रिशाद हुसैन ने बांग्लादेश को लगातार दो ओवर में दो सफलता दिलाई।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।
Clean hitting on show ☄️
— BCCI (@BCCI) September 24, 2025
Describe these two in one word ✍️
Updates ▶️ https://t.co/bubtcR19RS#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | @ShubmanGill | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/HNCB6uYvNB
शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। 77 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल 29 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने दो चौके और एक छक्के लगाए।
पावरप्ले के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 46 और गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने 5 ओवर में 55 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद पर 30 और शुभमन गिल ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए। अभिषेक ने इस दौरान 3 छक्का और एक चौका लगाने में सफल रहे। वहीं गिल ने भी एक छक्का और एक चौका लगाया।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत की। वहीं बांग्लादेश के लिए तंजीम हसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
🚨 Toss and Playing XI 🚨#TeamIndia have been put in to bat first with an unchanged team 🙌
— BCCI (@BCCI) September 24, 2025
Updates ▶️ https://t.co/bubtcR19RS#AsiaCup2025 | #Super4 pic.twitter.com/0YOdsY0vaX
सैफ हसन, तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
हम इस खेल को खेलकर खुश हैं। पिछले 4-5 मुकाबलों में हमने जो चाहा, वो हासिल किया है और हम पहली पारी में बल्लेबाज़ी करने को लेकर भी संतुष्ट हैं। हमें बस वही अच्छी चीज़ें दोहराते रहना है जो हम अब तक करते आ रहे हैं, नतीजे अपने आप हमारे हक में आएंगे। लड़कों ने अपना पूरा योगदान दिया है। कभी-कभी कैच छूटना भी खेल का हिस्सा होता है। मौसम भी अब काफी सुहावना हो गया है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। हम उसी संयोजन के साथ मैदान में उतर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लिटन दास के चोटिल होने के बाद जाकेर अली आज के मुकाबले में कप्तानी करेंगे।
भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज का मुकाबला जीतकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच सकती है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵-𝗱𝗮𝘆 𝗶𝘀 𝘂𝗽𝗼𝗻 𝘂𝘀!
— BCCI (@BCCI) September 24, 2025
It's time for our 2⃣nd game in #Super4! 👍 👍
Let's GO #TeamIndia 🇮🇳! 👏 👏#AsiaCup2025 pic.twitter.com/oHWcGJmn07
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक खेले गए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 16 जीते हैं। एशिया कप के टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सभी मुकाबले में जीत दर्ज किया है।
लिटन दास (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन और तंजीद हसन तमीम।
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान माना जा रहा है बहुत ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। यदि एक्यूवेदर की रिपोर्ट देखें तो पाएंगे कि यहां पर आज बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसी कारण से दुबई का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, शाम के वक्त ये थोड़ा कम 34 डिग्री तक हो जाएगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। ह्यूमिडिटी 50 फीसदी तक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दुबई के मैदान की पिच की तो ये काफी ज्यादा सूखी मानी जाती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर के दौरान मदद मिलने के आसार हैं, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा फिर स्पिनर्स का बोलबाला होगा। ये ही कारण है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां पर 160 से लेकर 180 रन तक का स्कोर खड़ा करना चाहेगी। इस पिच पर ये स्कोर काफी अच्छा रहेगा।