-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U19 Beat England U19 By 55 Runs In 4th Odi
बच्चों ने किया अंग्रेजों का काम तमाम! इंडिया U19 ने इंग्लैंड U19 को चटाई धूल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंडिया अंडर 19 ने चौथे वनडे में इंग्लैंड अंडर 19 को 55 रन के अंतर से शिकस्त दी। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा ने विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया।

वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत की अंडर 19 टीम ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम को चौथे मुकाबले में 55 रन से करारी शिकस्त दी। इसके साथ टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है। टीम इंडिया की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लिश टीम के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में अपना शतक लगाया।
दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला वर्सेस्टरशायर के न्यू रोट क्रिकेट मैदान पर खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 363 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 45.3 ओवर में 308 रन बना सकी। इस हिसाब से भारत ने मुकाबले को 55 रन से अपने नाम कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने यूथ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 52 गेंदों में शतक लगा डाला। वहीं, विहान मल्होत्रा 121 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा के बीच दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की मैच जीताऊ साझेदारी हुई। इंग्लैंड के लिए जैक होम ने 63 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, सीमर सेबेस्टियन मॉर्गन ने 54 रन देकर 3 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल का कारनामा, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने
इंग्लैंड के लिए रॉकी फ्लिंटॉफ ने शतक लगाया, लेकिन वो टीम के जीत न दिला सके। उन्होंने 91 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा बेन डॉकिन्स ने 67 और लंकाशायर ने 52 रन की पारी खेली। भारत के लिए नमन पुष्पक ने 63 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच 7 जुलाई को खेला जाएगा। ये मुकाबला इसी वर्सेस्टरशायर के न्यू रोट क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।
India u19 beat england u19 by 55 runs in 4th odi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














