Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

U19 Women’s T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। जानें यह मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 01, 2025 | 02:26 PM

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय अंडर-19 महिला टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम पिछले सीजन की विजेता रही और अब खिताब बचाने की चुनौती भी रहेगी। भारतीय टीम अभी तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं साउथ अफ्रीका का भी इस अभियान में विजय रथ जारी रहा है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन मलेशिया में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि 3 फरवरी को रिजर्व डे भी रखा गया है। आपको इस खबर में पता चलेगा कि फाइनल का मुकाबला कहां और कब देख सकेंगे लाइव।

महिला अंडर-19 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

महिला अंडर-19 का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को मलेशिया के बायू मास ओवल, कुआलालंपुर में खेला जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

WPL 2026 के बाद भारतीय महिला टीम में होगा बड़ा बदलाव, नए कोच की होगी एंट्री

T20I इतिहास में भारतीय महिला टीम ने तीसरी बार 5-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका का सूपड़ा साफ

हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज की बराबरी की, T20I क्रिकेट में इस मामले में बनीं ‘नंबर-1’

दीप्ति शर्मा ने मेगन शूट का रिकॉर्ड तोड़ा, T20I में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

फाइनल का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?

भारतीय महिला अंडर-19 और साउथ अफ्रीका महिला अंडर-19 का मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला फाइनल मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं।

फाइनल का लाइव मुकाबला फोन पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अंडर-19 फाइनल मुकाबला आप मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ऐसी है दोनों टीमें

दक्षिण अफ्रीका महिला अंडर-19 टीम: जेम्मा बोथा, सिमोन लौरेंस, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), कराबो मेसो (विकेट कीपर), मिके वान वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नुज़ा, एश्ले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी, दियारा रामलाकन, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, चैनल वेंटर, जे लेह फिलेंडर।

भारत महिला अंडर-19 टीम: जी कमलिनी (विकेट कीपर), गोंगाडी तृषा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वी जे, शबनम एमडी शकील, परुणिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा, भाविका अहिरे, द्रिथी केसरी , अनंदिता किशोर, सोनम यादव।

India u 19 and south africa u19 will face each other in u19 womens t20 world cup final

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2025 | 02:20 PM

Topics:  

  • ICC U19 Women’s T20 World Cup
  • Indian Women's Cricket Team
  • South Africa Women's Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.