IND A vs SL A: भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यांश और विपराज, श्रीलंका के सामने खड़ा किया 265 रन का स्कोर
IND A vs SL A Innings Break: इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 265 रन का स्कोर खड़ा किया है। टीम के लिए सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम में बेहतरीन बल्लेबाजी की।
- Written By: संजू बिष्ट
सूर्यांश शिडगे और विप्रज निगम (फोटो- @BCCI)
IND A vs SL A 1st Inning Highlight: भारत ए श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। अब श्रीलंका ए को जीत के लिए 266 रन बनाने होंगे। इससे पहले श्रीलंका ए के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबजाी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। इन दोनों खिलाड़ियों पर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन ये ऐसा करने में नाकामयाब रहे।
वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के आउट होने के बाद अन्य बल्लेबाज भी ज्यादा रन नहीं जोड़ सके। एक वक्त भारतीय टीम 25 ओवर के अंदर ही125 रन के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी थीं। फिर स्कोर 147 रन पर 7 बल्लेबाज आउट गए। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम में भारतीय पारी को बेहतरीन ढंग से संभाला और स्कोर को 250 पार तक ले गए।
Innings Break! Crucial fifties from Suryansh Shedge (72) & Vipraj Nigam (51) power India A to 265! Over to the bowlers now. Updates ▶️ https://t.co/KmJXXWN9lm#SLAvINDA | #TriNationSeries pic.twitter.com/W0aotkQdZc — BCCI (@BCCI) June 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
IND A vs SL A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी को ‘लप्पेबाजी’ पड़ रही भारी! लगातार तीसरी बार हुए फ्लॉप
जर्मनी से मिली शिकस्त के बाद कुराकाओ के कोच डिक एडवोकेट का बयान, कहा- उनके जैसी टीम से हारने में कोई शर्म नहीं
FIFA World Cup: आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल
सूर्यांश और विप्रज ने ठोकी फिफ्टी
अंतिम ओवर में सूर्यांश शेडगे के आउट होते ही भारतीय पारी 265 रन पर सिमट कर रह गई। मुकाबले में सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। उनकी इस अहम पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, विप्रज निगम ने 51 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज और विजयकांत ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
गेंदबाजों के उपर बड़ी जिम्मेदारी
अब गेंदबाजों के उपर टीम इंडिया को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इससे पहले मुकाबले में इंडिया ए के गेंदबाजों ने निराशानजर प्रदर्शन किया था। यही कारण रहा कि अफगानिस्तान के साथ बारिश से बाधित मुकाबले को टीम इंडिया 4 रन के अंतर से हार गई। अब तिलक एंड कंपनी इस मुकाबले में ये गलती नहीं दोहराना चाहेगी।
ये भी पढ़ें: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
भारत ए और श्रीलंका ए की प्लेइंग इलेवन
भारत ए: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शिंड्गे, निशांत सिंधू, अनुकूल रॉय, अर्शद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हालंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज।
