भारतीय महिला टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, एक मैच में छोड़े सबसे ज्यादा कैच

India dropped catches vs Sri Lanka: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में कुल 4 कैच छोड़कर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। इस मैच में भारत की कमियां उजागर हुई है।
catch drop indian womens team
Updated on

Most catches dropped by IND-W in a T20I Innings: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम की है। भारतीय टीम ने एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले कुल 4 कैच छोड़े हैं।

विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम 4 कैच छोड़े। इसके साथ ही महिला टीम ने पांच साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पिछली बार भारतीय महिला टीम ने 2020 में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में चार कैच छोड़ा था। उस मुकाबले में भी विपक्षी टीम श्रीलंका ही थी।

वहीं 2018 में भी भारतीय टीम ने एक पारी में 4 कैच छोड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के मुकाबले में 4 कैच छोड़े थे। उपलब्ध फील्डिंग डेटा के आधार पर, ये T20I में भारत का सबसे खराब फील्डिंग प्रदर्शन है।

एक T20I पारी में IND-W द्वारा सबसे ज़्यादा कैच छोड़े गए

छोड़े गए कैच विपक्षी टीम मैदान (स्थान) टूर्नामेंट / वर्ष
4 श्रीलंका विशाखापत्तनम टी20I, 2025
4 श्रीलंका मेलबर्न टी20 वर्ल्ड कप 2020
4 पाकिस्तान प्रोविडेंस टी20 वर्ल्ड कप 2018
इस मैच में दो कैच श्री चरणी ने छोड़ा। उन्होंने दोनों आसान कैच छोड़े। उसके अलावा एक कैच स्मृति मंधाना ने भी छोड़ा। मंधाना ने बाउंड्री लाइन के पास कैच छोड़ा और गेंद छक्के के लिए चली गई। वहीं एक कैच ऋचा घोष ने भी छोड़ा। जबकि शानदार फील्डिंग करके जेमिमा रोड्रिग्स ने एक कैच का चांस बनाया लेकिन वो भी छिटक गया। हालांकि, इस कैच को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

मुकाबले का हाल

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से विश्मी गुणरत्ने ने 43 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा, हसिनी परेरा ने 20 रन बनाए। हर्षिता माधवी ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया। जवाब में भारतीय टीम ने मुकाबले को महज 15वें ओवर में ही जीत लिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली।

Navbharat Live
navbharatlive.com