-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Vs England Test Series 2nd Test Venue Change Karachi To Multan Cricket Stadium
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसे तैयारी कर रहा पाकिस्तान, बदल दिए इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के वेन्यू
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान और इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सभी मैच पाकिस्तान में ही होने हैं। इस सीरीज का दूसरा मैच पहले कराची में होने वाला था, लेकिन अब इस मुकाबले को मुल्तान शिफ्ट कर दिया गया है, जो 15 से 19 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (सौजन्यः PCB- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: 2025 में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेली जानी है। जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी जोरों शोरों ने तैयारी में जुटा हुआ है। पाकिस्तान हर मुमकिन कोशिश कर रहा है कि यह आईसीसी इवेंट पाक की धरती पर ही हो। ऐसे में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपने वेन्यू में बदलाव भी किए हैं।
दरअसल, पाकिस्तान और इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सभी मैच पाकिस्तान में ही होने हैं। इस सीरीज का दूसरा मैच पहले कराची में होने वाला था, लेकिन अब इस मुकाबले को मुल्तान शिफ्ट कर दिया गया है, जो 15 से 19 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।
Second Pakistan v England Test will be played in Multan Details here ➡️ https://t.co/LbBwbcZQ3o#PAKvENG — PCB Media (@TheRealPCBMedia) September 20, 2024
मुल्तान करेगा दो मुकाबले की मेजबानी
केवल दूसरे टेस्ट की ही नहीं पहले टेस्ट की मेजबानी भी मुल्तान ही करने वाला है। पहला टेस्ट 7 से 11 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। जबकि तीसरा मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर के बीच रावलपिंडी में होने वाला है।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- 7-11 अक्टूबर – पहला टेस्ट, मुल्तान
- 15-19 अक्टूबर – दूसरा टेस्ट, मुल्तान
- 24-28 अक्टूबर – तीसरा टेस्ट, रावलपिंडी
चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला है। इस टूर्नामेंट का ड्रॉफ्ट शेड्यूल भी पीसीबी ने आईसीसी को भेज दिया है, हालांकि अब तक उसे आधिकारिक नहीं किया गया है। जो शेड्यूल पीसीबी ने भेजा है, उसके अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने हैं। जिसके लिए कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच को मुल्तान शिफ्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह को पीछे छोड़ जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, चैन्नई में पूरे किए 400 इंटरनेशनल विकेट
बांग्लादेश के खिलाफ मिली करारी हार
पाकिस्तान टीम काफी समय से अपने खराब प्रदर्शन से जुझ रही है। टीम लगातार अपने ही घर में फेल हो रही है। जिसकी वजह से पाक टीम को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार था जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में मात दी हो, वो भी उसके ही घर में।
सम्बंधित ख़बरें
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Pakistan vs england test series 2nd test venue change karachi to multan cricket stadium
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










