भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 386 रन का टारगेट, रोहित और शुभमन का शतक, हार्दिक की फिफ्टी

Rohit and Shubman
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

इंदौर. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां नौ विकेट पर 385 रन बनाए। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 112 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 54 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

https://twitter.com/ANI/status/1617849526811004928?cxt=HHwWgMDUmdXk4PMsAAAA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।

भारत:

रोहित शर्मा बो ब्रेसवेल 101

शुभमन गिल का कॉनवे बो टिकनर 112

विराट कोहली का एलेन बो डफी 36

इशान किशन रन आउट 17

सूर्यकुमार यादव का कॉनवे बो डफी 14

हार्दिक पंड्या का कॉनवे बो डफी 54

वाशिंगटन सुंदर का मिशेल बो टिकनर 09

शारदुल ठाकुर का लैथम बो टिकनर 25

कुलदीप यादव रन आउट 03

उमरान मलिक नाबाद 02

अतिरिक्त: 12

कुल:50 ओवर में नौ विकेट पर: 385 रन

विकेट पतन: 1-212, 2-230, 3-268, 4-284, 5-293, 6-313, 7-367, 8-379, 9-385

गेंदबाजी:

डफी 10-0-100-3

फर्ग्युसन 10-1-53-0

टिकनर 10-0-76-3

सेंटनर 10-0-58-0

मिशेल 4-0-41-0

ब्रेसवेल 6-0-51-1