- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Beat Bangladesh By 7 Wickets In The First T20 Match
भारत ने बांग्लादेश को दी 7 विकेट से मात, बॉलिंग में अर्शदीप-वरुण का कमाल, बैटिंग में संजू-सूर्या और हार्दिक का धमाल
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में किया है। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने ग्वालियर के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत लिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

ग्वालियर में मैच के दौरान भारतीय प्लेयर्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में किया है। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने ग्वालियर के मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले टी20 मैच को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। जिसके बाद टीम इंडिया ने 128 रनों के लक्ष्य को महज 11.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29-29 रन बनाए, वहीं हार्दिक पांड्या ने 39 जबकि नितीश रेड्डी ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली।
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की नई सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आते ही तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया, जिसमें टीम इंडिया का स्कोर जल्द ही 50 रन के पार पहुंच गया। सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर 2 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें:- आयरलैंड के खिलाफ तीसरा ODI नहीं खेलेंग टेम्बा बावुमा, ये खिलाड़ी हुआ टीम में शामिल
सम्बंधित ख़बरें
RCB के ‘स्विंग मास्टर’ की टीम इंडिया में होगी धमाकेदार वापसी? पूर्व खिलाड़ी ने सरेआम कर दी ये बड़ी मांग
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
Ajit Agarkar Extension: अजीत अगरकर को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर!
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
यहां अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे नितीश रेड्डी ने संजू सैमसन का साथ दिया, लेकिन 80 के स्कोर पर टीम इंडिया को इस मैच में तीसरा झटका संजू के रूप में लगा, जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। 80 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने इस मैच में बांग्लादेश को और कोई विकेट लेने का मौका नहीं दिया।
हार्दिक-नितीश ने दिलाई जीत
हार्दिक पांड्या और नितीश रेड्डी की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी कर जीत दिलाकर वापसी की। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए, वहीं नितीश ने भी 16 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया।
बॉलिंग में ‘अर्श’ पर वरुण
इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया। बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ इस मैच में जहां पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए, वहीं इसके बाद नियमित अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए, वहीं हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और मयंक यादव भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें:- अरुंधति रेड्डी ने निदा डार को क्लीन बोल्ड कर मनाया अनोखा जश्न, दिखाया पवेलियन का रास्ता- देखें वीडियो
India beat bangladesh by 7 wickets in the first t20 match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता
Apr 19, 2026 | 06:07 PMR Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया ऋतुराज गायकवाड़ से कहां हो रही है बड़ी चूक? CSK की कप्तानी पर उठाए सवाल
Apr 19, 2026 | 06:06 PM‘स्कूल जिहाद’ पर किरीट सोमैया का प्रहार: ‘मस्जिदों में बदल रहे हैं स्कूल, अवैध घुसपैठियों को मिल रही पनाह’
Apr 19, 2026 | 06:05 PMIPL के बीच शर्मसार करने वाली घटना! लाइव मैच में पिच पर ट्रैक्टर लेकर घुसा शख्स, रौंद डाला पूरा मैदान- VIDEO
Apr 19, 2026 | 05:50 PMकभी ममता के थे खास, अब मोदी के दूत बनकर ढाका जाएंगे दिनेश त्रिवेदी, हाई कमिश्नर नियुक्त
Apr 19, 2026 | 05:48 PMKKR vs RR: कोलकाता के चक्रव्यू में फंसा राजस्थान, केकेआर को मिला 156 रनों का टारगेट
Apr 19, 2026 | 05:45 PMमहाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Apr 19, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM














