अरुंधति रेड्डी ने निदा डार को क्लीन बोल्ड कर मनाया अनोखा जश्न, दिखाया पवेलियन का रास्ता- देखें वीडियो

भारतीय टीम की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अनुभवी पाकिस्तानी बल्लेबाज निदा डार को जोरदार तरीके से आउट किया। जिसके बाद रेड्डी का रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मैच में निदा डार का विकेट लेने के बाद अरुंधति रेड्डी का रिएक्शन वायरल
अरुंधति रेड्डी (सौजन्य: वीडियो)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला पाक टीम के लिए गलत साबित हुआ और टीम की शुरुआत काफी खराब हुई। इस मुकाबले में भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी की। लेकिन जिस तरह से उन्होंने निदा डार को आउट किया वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, भारतीय टीम की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अनुभवी पाकिस्तानी बल्लेबाज निदा डार को जोरदार तरीके से आउट किया। जिसके बाद रेड्डी का रिएक्शन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अरुंधति रेड्डी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निदा डार का आउट करने के बाद रेड्डी काफी उत्साहित दिखाई देती हैं। वह निदा डार को पवेलियन वापस लौटने का इशारा करती हैं। उनका यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को आठ विकेट पर 105 रन पर रोक दिया। अरुंधति ने चार ओवर में 19 रन पर तीन विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तीन विकेट अपने नाम किए। जबकि श्रेयंका पाटिल ने भी दो विकेट झटके। श्रेयंका ने चार ओवर में 12 रन दिए। वहीं रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा और सोभना आशा को एक-एक विकेट अपने नाम की।

गौरतलब है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान के दिए गए 106 रन के लक्ष्य को केवल 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत ने केवल 4 विकेट खोकर टारगेट पूरा किया। इसी के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। भारत का अब अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ 9 अक्टूबर को होना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com