न्यूजीलैंड में भारत की ए टीम भी दिखाएगी दम, अक्टूबर से शुरु होंगे चार दिवसीय मैच; जानें पूरा शेड्यूल

India A vs New Zealand A: भारत-ए टीम अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड में तीन 4-दिवसीय मैच खेलेगी। सीनियर टीम के दौरे से पहले क्राइस्टचर्च में मुकाबले शुरू होंगे। पूरा शेड्यूल जानें।
India's A team set to showcase its mettle in New Zealand; matches scheduled from October check the full schedule.
न्यूजीलैंड ए टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND 'A' vs NWZ 'A' Four-Day Match Schedule: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को पुष्टि की कि वो भारत-ए टीम की मेजबानी करेगा। भारत की सीनियर टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

ये मुकाबले 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होंगे। भारत की सीनियर टीम अक्टूबर के अंत से दिसंबर की शुरुआत तक न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 T20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे 3 मैच

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने प्लंकेट शील्ड का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि घरेलू रेड-बॉल सीजन के दौरान न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए के बीच तीन चार दिवसीय मैच भी होंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इन तीन मैचों की पूरी तारीखें अभी जारी नहीं की हैं। बोर्ड के मुताबिक, इन मुकाबलों की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी और मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।

कब शुरु होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा?

भारत की सीनियर टीम का व्हाइट-बॉल दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। पहला T20 मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को दूसरा T20 भी क्राइस्टचर्च में होगा।इसके बाद T20 मैच 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

5 मैचों की वनडे सीरीज

T20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड, दूसरा 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। सीरीज के आखिरी दो वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे।

India's A team set to showcase its mettle in New Zealand; matches scheduled from October check the full schedule.
दिल्ली की सड़कों से 100 टेस्ट मैचों तक, जानिए आज 38वां जन्मदिन मनाने वाले इशांत शर्मा का शानदार सफर

कबसे शुरु होगी टेस्ट सीरीज?

व्हाइट-बॉल मुकाबलों के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। भारत करीब 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेलेगा। वहीं, 2022 के बाद यह भारत का न्यूजीलैंड में पहला व्हाइट-बॉल दौरा होगा।

भारत के इस दौरे से पहले इंडिया-ए के खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को तैयार करने का अच्छा मौका मिलेगा। खासकर चार दिवसीय मुकाबले युवा खिलाड़ियों के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी दावेदारी मजबूत करने का बड़ा मंच साबित हो सकते हैं।

India's 'A' team set to showcase its mettle in New Zealand
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड पूरा शेड्यूल (सोर्स - सोशल मीडिया)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com