- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India A To Face Australia A And South Africa A From September To November 2025
BCCI ने इंडिया ए के लिए दो सीरीज की घोषणा की, पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका से होगी टक्कर; जानें कब होंगे ये मुकाबले
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बीसीसीआई ने भारत ए के लिए दो बड़े सीरीज का ऐलान किया है। भारत ए की टीम पहले ऑस्ट्रेलिया ए से उसके बाद साउथ अफ्रीका ए से भिड़ेंगी। इस दौरान दो चार दिवसीय टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।

इंडिया ए (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई ने महिला टीम के शेड्यूल के साथ-साथ भारत ए टीम के कार्यक्रम की भी घोषणा की है। भारत ए टीम पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत का दौरा साउथ अफ्रीका ए टीम करेगी, जो इस दौरे पर दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी।
भारत की ए टीम सितंबर से लेकर नवंबर तक पहले ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इन दौरों में विभिन्न प्रारूपों में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया का दौरा 16-19 सितंबर तक लखनऊ में चार दिवसीय मैच के साथ शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच भी 23-26 सितंबर तक उसी स्थान पर खेला जाएगा। तीन एक दिवसीय मैच 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को कानपुर में खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ए टीम के भारत दौरे का शेड्यूल
| मैच | शुरू | समाप्त | फॉर्मेट | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मंगलवार (16-सितंबर-25) | शुक्रवार (19-सितंबर-25) | पहला अनाधिकारिक टेस्ट | लखनऊ |
| 2 | मंगलवार (23-सितंबर-25) | शुक्रवार (26-सितंबर-25) | दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट | लखनऊ |
| 3 | मंगलवार (30-सितंबर-25) | मंगलवार (30-सितंबर-25) | पहला वन-डे | कानपुर |
| 4 | शुक्रवार (03-अक्टूबर-25) | शुक्रवार (03-अक्टूबर-25) | दूसरा वन-डे | कानपुर |
| 5 | रविवार (05-अक्टूबर-25) | रविवार (05-अक्टूबर-25) | तीसरा वन-डे | कानपुर |
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबलों के बाद भारत में अक्टूबर-नवंबर के दौरान दक्षिण अफ्रीका ए टीम के दौरे पर होने वाले मैचों का आयोजन किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की पुरुष ए टीम इस दौरे पर दो बहु-दिवसीय (चार दिवसीय) मैच और तीन एक दिवसीय मुकाबले खेलेगी।दोनों बहु-दिवसीय मुकाबले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE), बेंगलुरु में क्रमशः 30 अक्टूबर से 2 नवंबर और 6 से 9 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद तीन एक दिवसीय मैच 13, 16 और 19 नवंबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
BCCI ने वनडे सीरीज का किया ऐलान, वर्ल्ड कप से पहले इस टीम से भिड़ेंगी भारत की बेटियां
साउथ अफ्रीका ए टीम के भारत दौरे का शेड्यूल
| मैच | शुरू | समाप्त | फॉर्मेट | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | गुरुवार (30-अक्टूबर-25) | रविवार (02-अक्टूबर-25)* | पहला अनाधिकारिक टेस्ट | BCCI COE |
| 2 | गुरुवार (06-नवंबर-25) | रविवार (09-नवंबर-25) | दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट | BCCI COE |
| 3 | गुरुवार (13-नवंबर-25) | गुरुवार (13-नवंबर-25) | पहला वन-डे | बेंगलुरु |
| 4 | रविवार (16-नवंबर-25) | रविवार (16-नवंबर-25) | दूसरा वन-डे | बेंगलुरु |
| 5 | बुधवार (19-नवंबर-25) | बुधवार (19-नवंबर-25) | तीसरा वन-डे | बेंगलुरु |
India a to face australia a and south africa a from september to november 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा में आग की लपटों में घिरा फ्लैट, चौथी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपत्ति, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाला
Jun 12, 2026 | 11:31 AMनागपुर के वांजरा में पानी के लिए हाहाकार; 4 महीने से टूटी पाइपलाइन, मरम्मत के लिए अधिकारी ने मांगा MLA फंड
Jun 12, 2026 | 11:26 AMOnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Jun 12, 2026 | 11:25 AMनवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
Jun 12, 2026 | 11:19 AMनागपुर में गर्मी का टॉर्चर; पारा 44 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को जताई बारिश की संभावना
Jun 12, 2026 | 11:12 AMऐप-आधारित टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, मनमाने किराए और राइड कैंसिलेशन की होगी जांच
Jun 12, 2026 | 11:08 AMPremanand Ji Maharaj: सुखी वैवाहिक जीवन चाहते हैं, तो शादी से पहले जान लें प्रेमानंद जी महाराज की सीख
Jun 12, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














