गायकवाड़ कप्तान, पडिक्कल उपकप्तान और हार्दिक पंड्या की वापसी, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

India A Squad Announced: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे और दो मल्टी डे मुकाबले होने हैं। यह सभी मैच पुडुचेरी में रखे गए हैं जो 22 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।
ruturaj gaikwad odi
ऋतुराज गायकवाड़ Social Media
Published on
Updated on

India A Squad Against Australia: BCCI ने ऑस्ट्रेलिया ए का सामना करने के लिए इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मल्टी डे मैचों के लिए कप्तानी का जिम्मा सैपा गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम के कप्तान बनाए गए हैं।

मालूम हो कि इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो मल्टी डे मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। यह सभी मैच 22 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच पुडुचेरी में खेले जाएंगे।

हार्दिक पांड्या का होगा फिटनेस टेस्ट

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को तीन वनडे मैचों के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उनके अलावा टीम में रजत पाटीदार, गुरजपनीत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, नमन धीर, पडिक्कल और साई सुदर्शन को भी जगह मिली है।

कुछ दिनों पहले श्रीलंका दौरे पर खेलने गई इंडिया ए वनडे स्क्वॉड से तुलना की जाए तो वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, आयुष बडोनी, अंशुल कंबोज, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे टीम से बाहर हैं। फिलहाल यह लोग भारतीय सीनियर टीम के साथ रहने के चलते नहीं चुने गए हैं।

प्रफुल्ल हिंगे को पहली बार मिला मौका

मल्टी डे मैच के लिए इंडिया ए स्क्वॉज में प्रफुल्ल हिंगे को भी पहली बार मौका मिला है। हिंगे विदर्भ से आते हैं और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। पिछले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही चार विकेट लेकर धूम मचाई थी।

हिंगे के अलावा नचिकेत भुटे, विजयकुमार वैशाक, एन जगदीशन, तनुष कोटियन और कुमार कुशाग्र को भी टीम में शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़, सारांश जैन, ध्रुव जुरेल, जीशान अंसारी, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ मल्टी डे स्क्वॉड से बाहर किए गए हैं।

ruturaj gaikwad odi
संजू सैमसन की वापसी से बदलेगा टीम इंडिया का ओपनिंग प्लान? वैभव सूर्यवंशी के साथ बन सकती है नई जोड़ी

इंडिया ए मल्टी डे मैच स्क्वॉड

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, विजयकुमार वैशाक।

इंडिया ए वनडे स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com