IND W vs ZIM W: भारत-जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IND W vs ZIM W 3rd T20I: महिला क्रिकेट में आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी टी-0 मुकाबला आज रायपुर में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है।

3rd T20I Match Between India vs Zimbabwe Womens Cricket Teams Today
भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा।

  • तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है।

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा मैच।

3rd T20I IND W vs ZIM Womens Cricket Teams Today: भारत और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी अहम मुकाबला अब से कुछ ही घंटो बाद यानी शाम 7 बजे से रायपुर के वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फूल टाइम कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में यह भारत की पहली द्विपक्षीय महिला टी-20 सीरीज है।

क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान में उतरेगा भारत

भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराकर श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली थी। एक तरफ से कहा जाए तो भारत यह सीरीज पहले ही जीत चुका है। भारतीय महिला टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने और 3-0 से क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेगी. भरतीय टीम शुरू के दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।


3rd T20I Match Between India vs Zimbabwe Womens Cricket Teams Today
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

स्मृति मंधाना के लिए आज है ये बड़ा मौका

अगर भारतीय महिला टीम आज का मैच जीत जाती है तो ये स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बेहतरीन तोहफा होगा। उन्हें हरमप्रीत कौर के बाद भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया है. आपको बता दें कि, टी-20 सीरीज के बाद वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। इसके मुकाबले इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को होंगे।

कहां देख सकेंगे मैच?

भारतीय फैंस टीवी पर भारत बनाम जिम्बाब्वे के मैच का आनंद स्टार स्पोर्ट और डीडी स्पोर्ट के चैनल पर उठा सकते हैं, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।


3rd T20I Match Between India vs Zimbabwe Womens Cricket Teams Today
वीरेंद्र सहवाग के वो 7 तूफानी टेस्ट शतक, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 100 से कम गेंदों में रचा इतिहास

IND W vs ZIM W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), निक्की प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि।

जिम्बाब्वे की महिला टीम: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानजुरा, नोम्पिलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चिएजा दुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदानेई मायकुशा।

Navbharat Live
navbharatlive.com