IND-W vs IRE-W: भारत और आयरलैंड के बीच पहले मुकाबले में बने कई रिकॉर्ड, दोनों कप्तानों ने रचा कीर्तिमान
पहले वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के द्वारा कई रिकॉर्ड्स भी बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना और गैबी लुईस (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत में प्रतिका रावल और तेजल हसबनिस का बड़ा योगदान रहा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के द्वारा कई रिकॉर्ड्स भी बने।
आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। वहीं भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले को 34.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत लिया। दोनों टीमों के बीच यह स्कोर भी एक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम द्वारा महिला वनडे में 479 रन एक मैच में बनना यह रिकॉर्ड है। दोनों टीमों के बीच सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है।
स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि
भारतीय टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ 41 रनों की पारी खेलकर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह वनडे क्रिकेट में 4000 रन पूरा करने वाली बैटर भी बन गई। वो ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय बैटर बनी। मंधाना से पहले भारत के लिए यह कारनामा मिताली राज अपने नाम कर चुकी है। वह वर्ल्ड क्रिकेट में 4000 रन पूरा करने वाली 15वीं बैटर बनी। मंधाना ने यह उपलब्धि 95 मैचों में हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
𝗠𝗶𝗹𝗲𝘀𝘁𝗼𝗻𝗲 𝗨𝗻𝗹𝗼𝗰𝗸𝗲𝗱 🔓 4⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs and going strong! 👍 👍 Congratulations, Smriti Mandhana 👏 👏 UPDATES ▶️ https://t.co/bcSIVpiPvQ#TeamIndia | #INDvIRE | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kI32uFeRX0 — BCCI Women (@BCCIWomen) January 10, 2025
आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी गैबी लुईस
गैबी लुईस ने पहले वनडे में 92 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही गैबी लुईस अब आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। गैबी ल्यूस का स्कोर 1414 रन हो गया। उन्होंने ग्रेलीय के 1412 रनों के रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
गैबी लुईस और ली पॉल के बीच पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी
गैबी लुईस और ली पॉल के बीच पांचवें विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। जो अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस जोड़ी ने सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले ली पॉल और स्टोकेल ने 114 रनों की साझेदारी की थी।
