INDW vs IREW: आयरलैंड महिला टीम का हुआ गरीबी में आटा गीला, एक तो सीरीज गंवाई अब लगा जुर्माना
आयरलैंड की महिला टीम के लिए यह दौरा अच्छा नहीं रहा। तीसरे मैच में 304 रनों से करारी शिकस्त के बाद अब आयरलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के कारण 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आयरलैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और आयरलैंड महिला टीम के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने आयरलैंड को क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम की। आयरलैंड की महिला टीम के लिए यह दौरा अच्छा नहीं रहा। तीसरे मैच में 304 रनों से करारी शिकस्त के बाद अब आयरलैंड की टीम पर स्लो ओवर रेट के कारण 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
तीसरे वनडे के दौरान भारतीय टीम ने आयरलैंड की गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए। जो अब तक भारतीय टीम के इतिहास में सबसे ज्यादा है। स्मृति मंधाना (135) और प्रतिका रावल (154) के शानदार शतकों की मदद से पांच विकेट पर 435 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह किसी भी भारतीय टीम (पुरुष या महिला) का वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। आयरलैंड की टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस मैच को 304 रन से जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप की।
आयरलैंड की टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे रही। जिसके कारण मैच रेफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रेफरी जी एस लक्ष्मी ने आयरलैंड पर जुर्माना लगाया। मैदानी अंपायर किम कॉटन और अक्षय टोट्रे, तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा और चौथी अंपायर वृंदा राठी यह जुर्माना तय किया। आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में धीमी ओवर गति के कारण 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान
IND W Vs ENG W: लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में इंग्लैंड को 270 रनों से दी मात
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय के अंदर गेंदबाजी नहीं करने पर खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। आईसीसी ने कहा कि आयरलैंड के कप्तान गैबी लुईस ने जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
तीन मैचों की सीरीज में प्रतिका रावल ने बनाए 310 रन
तीन मैचों की सीरीज में प्रतिका रावल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 310 रन बनाए। उन्होंने सीरीज के तीसरे मैच में शतकीय पारी खेलते हुए 154 रन बनाए। पहली बार शतक बनाने वाली प्रतिका रावल को मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
