Ind vs Wi 4thT20I: सूर्यवंशी को आज भी नहीं मिला मौका, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Ind vs Wi: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। श्रेयस अय्यर की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि वेस्टइंडीज ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए।
ind vs wi toss update
टॉस के वक्त दोनों टीम के कप्तानSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

  • श्रेयस अय्यर ने भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

  • वेस्टइंडीज ने ज्वेल एंड्रयू और रोमारियो शेफर्ड को टीम में शामिल किया।

Ind vs Wi 4th T20 Playing Xi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज के अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम पिछले मैच वाली प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान पर उतरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं।

वेस्टइंडीज की टीम में 2 बदलाव

वेस्टइंडीज ने ज्वेल एंड्रयू और रोमारियो शेफर्ड को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। इन दोनों को कामिल पूरन और क्वेंटिन सैम्पसन की जगह मौका मिला है।

श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी चुनने की बताई वजह

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच को दोबारा तैयार किया गया है। ऐसे में टीम पहले गेंदबाजी करके यह समझना चाहती है कि पहली पारी में विकेट कैसा व्यवहार करता है।

अय्यर के मुताबिक, ग्राउंड्समैन ने बताया कि पिच 75 फीसदी लाल मिट्टी और 25 फीसदी काली मिट्टी से बनी है। उन्होंने कहा कि विकेट सख्त दिख रहा है और इसमें अच्छा उछाल मिलने की संभावना है। ओस की भूमिका भी अहम नहीं रहने वाली है।

ind vs wi toss update
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के सूर्यवंशी पर बोले कपिल देव, कहीं विनोद कांबली न बन जाएं वैभव

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी से सतर्क भारत

श्रेयस अय्यर ने मुकाबले को निर्णायक बताते हुए कहा कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकती। उनके मुताबिक, वेस्टइंडीज के पास नौवें नंबर तक आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में भारत को हर सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने पिछले मैच में टीम के खिलाड़ियों के शांत रहकर दबाव संभालने की भी तारीफ की और कहा कि टीम इस मुकाबले में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी।

ind vs wi toss update
Punjab Kings के इस खिलाड़ी को कभी भी मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री, पूर्व कोच Ravi Shastri का दावा

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11: श्रेेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ।

Navbharat Live
navbharatlive.com