IND vs PAK: नो हैंडशेक विवाद पर पहली बार बोला MCC, कहा; बड़े राजनीतिक मुद्दों पर हमारा कोई जोर नहीं

IND vs PAK No Handshake: भारत-पाक मैचों में हाथ न मिलाने के विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए MCC के हेड ऑफ क्रिकेट ने कहा कि राजनीतिक और उच्च स्तरीय आदेश उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।
IND A PAK A
भारत बनाम पाकिस्तान सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत-पाक खिलाड़ियों के 'नो हैंडशेक' विवाद पर MCC ने सफाई दी है।

  • संस्था के मुताबिक यह मामला राजनीति और कूटनीति से जुड़ा है।

  • खिलाड़ियों को हाथ मिलाने के लिए बाध्य करना MCC के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

MCC On India Pakistan Handshake: भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच चल रहे 'नो हैंडशेक' विवाद पर अब क्रिकेट के नियम बनाने वाली सबसे बड़ी संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) का बयान सामने आया है। इस मामले पर एमसीसी ने साफ कर दिया है कि जब मामला राजनीति और कूटनीति से जुड़ा हो, तो खिलाड़ियों को हाथ मिलाने के लिए मजबूर करना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में नहीं हुआ हैंडशेक

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर चल रही 'नो-हैंडशेक पॉलिसी' यानी हाथ न मिलाने की नीति अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। बीते रविवार, 22 नवंबर को दोहा में खेले गए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भी भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान अब्दुल समद से हाथ नहीं मिलाया था।

वहीं अब इस बढ़ते विवाद पर अब क्रिकेट के 42 मूल कानूनों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के हेड ऑफ क्रिकेट फ्रेजर स्टीवर्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

IND A PAK A
IND vs NZ: स्कूल बंक कर मैच देखने पहुंचे बच्चे, बड़े स्क्रीन पर खुद को देखा तो छिपाया मुंह; देखें VIDEO

भू-राजनीतिक मुद्दों पर हमारा नियंत्रण नहीं

दरअसल, शारजाह में आईएलटी-20 के दौरान मीडिया से बात करते हुए फ्रेजर स्टीवर्ट ने इस संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि खिलाड़ियों के हाथ मिलाने से इनकार करने पर क्या 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' यानी खेल भावना को बचाए रखना मुश्किल हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे खेल से कहीं बड़े होते हैं।

स्टीवर्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ ऐसी स्थितियां होती हैं जो क्रिकेट के दायरे से बाहर की हैं। ये ऐसे स्तर से जुड़ी होती हैं, जहां भू-राजनीतिक मुद्दों पर दखल देना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। हम तो यही चाहते हैं कि खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाएं, लेकिन हम समझते हैं कि इसके पीछे बड़े मुद्दे हैं, जो हमारे नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हैं।

ऊपर के आदेशों को नहीं बदल सकती MCC

एमसीसी के डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनकी संस्था का काम केवल मैदान के अंदर खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल के नियमों को बनाए रखना है। उन्होंने आगे कहा, "हम केवल मैदान पर होने वाली चीजों को ही नियंत्रित कर सकते हैं।

जैसे कि खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करें, अंपायरों के फैसलों को मानें और खेल की मर्यादा रखें। अगर नेताओं या उच्च स्तर से खिलाड़ियों को हाथ न मिलाने के आदेश दिए जाते हैं, तो एमसीसी उसमें दखल देकर उसे नहीं बदल सकती।

IND A PAK A
Harshit Rana: पाकिस्तान के बल्लेबाजों से भिड़े हर्षित राणा, विकेट लेते ही दिखाया आक्रामक तेवर; देखें VIDEO

क्यों शुरू हुआ हाथ न मिलाने का यह सिलसिला?

गौरतलब है कि साल 1787 में स्थापित एमसीसी क्रिकेट के नियमों का संरक्षक है, इसलिए इस मुद्दे पर उसका बयान काफी मायने रखता है। हालांकि, आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच से पहले या बाद में हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं है, यह केवल खेल भावना की एक पुरानी परंपरा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच इस परंपरा के टूटने की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई थी। इसके बाद से ही पुरुष, महिला और अंडर-19 समेत हर स्तर के मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से दूरी बना रखी है।