IND vs PAK Final: भारत-पाक खिताबी मुकाबले के लिए नई गाइडलाइन लागू, जरा सी चूक बनेगी आफत!

IND vs PAK Final Audience Strict Rules: एशिया कप 2025 फाइनल से पहले दुबई पुलिस ने भारत-पाक मैच के लिए खास नियम लागू किए हैं। स्टेडियम में अगर कोई नियम तोड़ेगा तो उसे कड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है।
IND vs PAK Final: भारत-पाक खिताबी मुकाबले के लिए नई गाइडलाइन लागू, जरा सी चूक बनेगी आफत!
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का महामुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें सुपर-4 में शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष पर रहीं और इसी वजह से अब फाइनल में उनकी टक्कर तय हुई है। भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक रिश्ते हमेशा से तनावपूर्ण रहे हैं, और टूर्नामेंट के दौरान भी मैदान के अंदर और बाहर माहौल काफी गरमाया रहा। अब फाइनल से पहले दुबई पुलिस ने दर्शकों के लिए विशेष नियम-कानून जारी कर दिए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।

दुबई पुलिस ने जारी किए सख्त नियम

दुबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एशिया कप फाइनल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले ही गेट खोले जाएंगे। स्टेडियम में प्रवेश के लिए मान्य टिकट होना अनिवार्य है। एक बार स्टेडियम में प्रवेश करने के बाद अगर दर्शक बाहर निकलते हैं, तो दोबारा एंट्री की अनुमति नहीं मिलेगी। दर्शकों की एंट्री से जुड़े सभी निर्णय स्टेडियम मैनेजमेंट के होंगे और वही अंतिम माने जाएंगे।

इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। दर्शकों को किसी भी हालत में रैंडम जगहों पर गाड़ी पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रतिबंधित आयटम्स की लिस्ट

  • रिमोट कंट्रोल डिवाइस
  • ग्लास की वास्तु
  • जानवर (पेट)
  • स्मोकिंग
  • कोई भी गैरकानूनी आयटम
  • छाता और सेल्फी स्टिक
  • पावर बैंक
  • शार्प आयटम्स
  • पटाखे
  • बाहर का खाना या ड्रिंक्स
  • लेजर पॉइंटर

नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

दुबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने इन नियमों का पालन नहीं किया या सुरक्षा से समझौता किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की हिंसा, गाली-गलौज या हेट कमेंट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। ऐसे अपराधों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और दोषी को जेल भी जाना पड़ सकता है। इसी कारण अधिकारियों ने सभी दर्शकों से खेल भावना का सम्मान करने और कानून का पालन करने की अपील की है।

भारत बनाम पाक फाइनल मुकाबले की टाइमिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस का समय 7:30 बजे निर्धारित है। फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी लाइव और फैनकोड पर भी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए इस महामुकाबले का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com