भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इन धाकड़ खिलाड़ियों को दिया गया आराम

ind vs nz t20 series new-zealand-t20-squad-for-india-tour-mitchell-santner-to-lead-team-kane-williamson-tim-southee-rested
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्‍ली: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand T20 Series) के बीच टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम (New Zealand T20 Squad) का ऐलान हो गया है। 27 जनवरी से भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर (Mitchell Santner) को सौंपी गई है। वहीं, इस सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (Kane Williamson) और टिम साउदी (Tim Southee) को आराम दिया गया है। 

न्‍यूजीलैंड (New Zealand) की टीम दो नए खिलाड़ी नज़र आने वाले है। टी20 सीरीज के दौरान बेन लिस्‍टर और हैनरी शिपले को डेब्‍यू का मौका मिल सकता है। पिछले साललिस्‍टर  न्यूजीलैंड ए के भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने अच्छा प्रदर्शन दिखाया। जिस वजह से अब उन्हें टीम में शामिल किया गया है। वहीं, शिपले ने हाल ही में टीम के पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड की वनडे टीम में डेब्यू किया है। 

बता दें कि, इससे पहले वनडे सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम का ऐलान किया गया था। वनडे सीरीज में भी टिम साउदी और केन विलियमसन नज़र नहीं आने वाले हैं। न्‍यूजीलैंड की टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। न्‍यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाने वाला है।  

न्‍यूजीलैंड की टी20 टीम: 

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।