Most T20I Wickets: भारतीय टीम की हार के बीच अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, तोड़ डाला जोश लिटिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Arshdeep Singh T20I Record: ऑकलैंड टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक कैलेंडर वर्ष 2026 में सबसे ज्यादा 40 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।
Arshdeep Singh vs Josh Little record
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंहसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अर्शदीप सिंह 2026 में सबसे ज्यादा 40 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

  • चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हरा दिया

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां विकेट था

Arshdeep Singh 150 Wickets: ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हरा दिया है. इस मैच में कीवियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी।

इस हार के साथ टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 125 रनों की सबसे बड़ी हार मिली थी। हालांकि, इस करारी हार के बीच भी भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसने दुनिया भर के दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, इस मुकाबले में जहां अन्य गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही थी, वहीं अर्शदीप सिंह ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

इस एक विकेट के साथ ही अर्शदीप अब एक कैलेंडर वर्ष 2026 में सबसे ज्यादा 40 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2022 में 39 विकेट चटकाए थे। इस सूची में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 38 विकेट साल 2024 के साथ तीसरे और भारत के भुवनेश्वर कुमार 37 विकेट साल 2022 के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Arshdeep Singh vs Josh Little record
IND vs PAK मैच न होने से मर रहा है क्रिकेट, वकार यूनुस ने बताया क्यों पाकिस्तान को नहीं मिल रहे अच्छे खिलाड़ी

T20I में पूरे किए 150 विकेट

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिला यह विकेट अर्शदीप सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर का 150वां विकेट था। वह इस आंकड़े को छूने वाले भारत के पहले और दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, अर्शदीप डेब्यू के बाद सबसे कम दिनों में 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

नवंबर 2022 में अपना टी20ई डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने महज 1577 दिनों में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम था, जिन्होंने अपने डेब्यू के 2325 दिनों में 150 विकेट पूरे किए थे।

भारत के लिए बने नंबर-1 टी20 गेंदबाज

अर्शदीप सिंह अब भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 103 मैचों में 150 विकेट चटकाए हैं। इस मामले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 100 मैचों में 126 विकेट दर्ज हैं। वहीं अक्षर पटेल 116 मैचों में 116 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

Arshdeep Singh vs Josh Little record
हैमिल्टन में सीरीज का आखिरी मैच कल, टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित Playing-11

जानें वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा विकेट

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो अर्शदीप सिंह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब दुनिया में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस ऑल-टाइम लिस्ट में अफगानिस्तान के राशिद खान 120 मैचों में 200 विकेट के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।

इंग्लैंड के आदिल रशीद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे और न्यूजीलैंड के ही टिम साउथी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।