

आज शाम 7 बजे भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। IND vs NZ 2nd T20I, 2023 मैच भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए अहम होगा। यदि न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीत जाता है, तो वह सीरीज जीत जाएगी टीम इंडिया के हाथ सीरीज की हार मिलेगी। ऐसे में भारत को आज के मैच में जीत दर्ज करना जरूरी होगा। ताकि, तीसरे मुकाबले में सीरीज का फैसला किया जा सके।
आइए जानें इस मैदान में टीम इंडिया का T20I में रिकॉर्ड। गौरतलब है कि लखनऊ के भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 2 दो मैच खेले हैं, और दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज़ की है। भारत ने साल 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस मैदान में पहला T20 मैच खेला था, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए थे और 71 रनों से जीत हासिल की थी। उसके बाद, साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बैटिंग की थी और 20 ओवर में 199 रन का स्कोर खड़ा किया था।
इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज़ की थी। जबकि, कुल मिलाकर इस मैदान पर 5 T20I Match खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ही जीती है। यानी, चेज़ करने वाली टीम को किसी भी मैच में जीत हासिल नहीं हुई। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी लेना पसंद कर सकती है।
इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि यहां की पिच बैलेंस्ड है। बैटिंग और बोलिंग दोनों की मददगार है। लेकिन, पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम मजबूती में दिखाई देती है। और, एक बात जरूर है कि इस पिच पर मैच हाई स्कोरिंग होती रही है।
मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार तापमान हल्का ठंड लिए रहेगा और मौसम खुशगवार रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।
विनय कुमार