Ind vs Nz 1st T20: भारत की पहले T20 में शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से दी मात

Ind vs Nz 1st T20: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता है।
naman dhir in ind vs nz
नमन धीरSource- X/@bCCi
Published on: 
Updated on: 

Ind vs Nz 1st T20I Match Report: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की T20 सीरीज का आगाज भारत ने आज जीत के साथ किया है। पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 226 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। भारत ने आखिरी ओवर में आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। भारत का ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट केनुकसान पर 20 ओवर में 225 रन बनाने में सफल हुई।

पॉवरप्ले में बना बड़ा रिकॉर्ड

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर यह जता दिया कि वह आक्रामक अंदाज में खेलने वाले हैं। दूसरी ओर, संजू सैमसन का भी यही तेजतर्रार खेल देखने को मिला। अभिषेक पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। इसके बाद पॉवरप्ले में 1 और रन बना, इस तरह भारत ने पॉवरप्ले में 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए।

यह भारत का टी20 में पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर है। भारत ने इसी साल गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पॉवरप्ले में 94 रन बनाए थे। भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 100 रन है, जो इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया गया था।

naman dhir in ind vs nz
IND vs NZ: भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत का सबसे बड़ा रन चेज

टीम इंडिया ने इससे पहले कभी इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं किए थे। ऐसे में विदेशी परिस्थितियों को देखते हुए यह टारगेट मुश्किल लग रहा था, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई।

संजू सैमसन 67 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान श्रेयस ने 42 रन बनाए। नमन धीर ने आखिरी में शानदार पारी खेलते हुए 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी, जबकि 45 रन फिन एलेन ने बनाए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com