IND vs ENG: दूसरे वनडे की टिकट लेने के दौरान हुई भगदड़, 15 लोगों के घायल होने की आशंका, देखें VIDEO
भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेला जाएगा। इस सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। पहले और दूसरे मैच के टिकट की बिक्री शुरू होते के साथ ही खत्म भी हो गई। दूसरे वनडे में टिकट लेने के दौरान भगदड़ मच गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
टिकट के दौरान हुई भगदड़ (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज खेला जाएगा। पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 फरवरी को बराबती स्टेडियम, कटक में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। पहले और दूसरे मैच के टिकट की बिक्री शुरू होते के साथ ही खत्म भी हो गई।
पहले मैच में टिकट बुक करने के लिए साइट पर लगभग 1 लाख 10 हजार लोग आए थे। जिसके बाद सभी फैंस ने लाइन लगाकर टिकट ली। वहीं दूसरे मैच के लिए टिकट लेने के दौरान भगदड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। वहीं पानी का बौछार भी किया गया। किसी तरह से स्थिति को संभाला गया। इतनी भीड़ की आशंका नहीं था लेकिन टिकट के लिए मारा-मारी को देखते हुए सभी दावे फेल हो गए।
कटक में दूसरे वनडे की टिकट के लिए भगदड़ जैसी स्थिति। 15 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है।#INDvsENG pic.twitter.com/BV2hPonUE1 — Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, BCCI ने IRE-ENG सीरीज पर किया बड़ा ऐलान
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
इस भगदड़ में करीब 15 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। अब देखना है कि यह मामला कहां तक पहुंचता है। कितने लोग और घायल हुए हैं। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ पता चल रहा है कि पुलिस से भीड़ नहीं संभली और वो बेकाबू हो गई। जिसके बाद लोगों के बीच भगदड़ का महौल बन गया।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नागपुर से शुरू होगा सीरीज का कारवां
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार है। नागपुर का मैच कल 6 फरवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला वीसीए स्टेडियम, जमाठा में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अपना लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस सीरीज में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी। वहीं जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनके जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है।
