IND A vs AFG A: पहली बार फाइनल में पहुंची अफगानिस्तान ए, एशिया कप में खत्म हुआ भारत का सफर
इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान ने भारत को 20 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की टीम इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: इमर्जिंग एशिया कप 2024 में अफगानिस्तान ने भारत को 20 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान की टीम इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। फाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला श्रीलंका ए टीम से होगा। जो पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों को टप्पे पर गेंद नहीं डालने दिया। अफगानिस्तान ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की। जिसमें जुबैद अकबरी ने 64 रन बनाए। वहीं उनके साथ सेदिकुल्लाह अटल ने 52 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। अंत में करीम जनत ने भी अपना हाथ खोलते हुए 20 गेंदों में 41 रन बना दिए। जिससे अफगानिस्तान का स्कोर 200 से पार हो गया। भारत के लिए रसिक सलाम ने 3 और आकिब खान ने 1 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें : IND A vs AFG A: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने खत्म की भारतीय गेंदबाज की दादागिरी, कूट ड़ाले टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
सम्बंधित ख़बरें
22 जून का इतिहास: जब धरती कांपी और बिखर गया अफगानिस्तान, 22 जून 2022 की दर्दनाक त्रासदी
बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट आज! वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे पर टिकीं सबकी नजरें
मेट्रोपॉलिटन रीजन के मुख्यालय पर सियासत तेज: सांसद के पत्र पर कांग्रेस का सवाल- अब तक कहां थे आप
दिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज: अजीत डोभाल करेंगे अध्यक्षता, चीन से होगी सीधी चर्चा
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज अभिषेक सिंह 7 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद दवाब भारतीय टीम पर आ गया। उसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 19, तिलक वर्मा 16, नेहाल वढेरा ने 20 और आयुष बदोनी ने 31 रन बनाए। अंत में रमनदीप ने जरूर प्रयास किया लेकिन रन ज्यादा रहने के कारण टीम को जीत नहीं दिला सके।
रमनदीप सिंह ने 64 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। रमनदीप ने 34 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। उसके अलावा निशांत सिंधु ने 23 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान के लिए अब्दुल रहमान ने 2 और गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। उसके अलावा अशरफ को 1 विकेट मिला। अब फाइनल अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित, 18 सदस्यीय दल में तीन नए चेहरे
