-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- If India Loses The Kanpur Test How Difficult Will Be Road To Wtc Finals
कानपुर टेस्ट हारा भारत तो कितनी मुश्किल होगी WTC फाइनल की राह, जानिए क्या हैं समीकरण?
- Written By: अभिषेक सिंह
भारत बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अब केवल पांचवें दिन का खेल बचा है। जिसमें फिलहाल बांग्लादेश भारत से 26 रन पीछे है। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर यह मुकाबला ड्रॉ होता है या फिर भारत को हार मिलती है तो इससे टीम इंडिया को क्या नुकसान होने वाला है? या इस मैच में भारत को जीत हार मिली तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत की राह कितनी मुश्किल या आसान होने वाली है।

कानपुर टेस्ट के दौरान भारतीय टीम (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बांग्लादेश के खिलाफ भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन का आधा खेल खेला गया था, जिसके बाद दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब चौथे दिन के खेल में बांग्लादेश और भारत दोनों ने अपनी पहली पारी खेल ली है। साथ ही बांग्लादेश की दूसरी पारी भी शुरू हो गई है।
भारत बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अब केवल पांचवें दिन का खेल बचा है। जिसमें फिलहाल बांग्लादेश भारत से 26 रन पीछे है। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि अगर यह मुकाबला ड्रॉ होता है या फिर भारत को हार मिलती है तो इससे टीम इंडिया को क्या नुकसान होने वाला है? या इस मैच में भारत को जीत हार मिली तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत की राह कितनी मुश्किल या आसान होने वाली है।
बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करेगा भारत!
दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजर से काफी अहमियत रखती है। दोनों ही टीम के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में भारत पूरी कोशिश में है कि वह बांग्लादेश को दूसरे मुकाबले में मात देकर सीरीज में क्लीन स्वीप कर सके। ताकि फिर भारत को WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए केवल चार ही मुकाबले जीतने पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया के लिए बांग्लादेश ने बदला अपना शेड्यूल, भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर इस देश का दौरा टाला
Asia Cup Rising Stars: भारत का सेमीफाइनल! जानिए TV और मोबाइल पर लाइव देखने का सबसे आसान तरीका
टीम इंडिया की दिसंबर 2025 सीरीज में बड़ा उलटफेर, अब आमने-सामने नहीं होंगी ये दोनों टीमें
बांग्लादेश को हराकर Team India ने रचा इतिहास, Asia Cup में श्रीलंका की बादशाहत ऐसे की खत्म
WTC 2025 फाइनल में पहुंचने का समीकरण
चलिए अब WTC के फाइनल में पहुंचने का समीकरण समझते हैं, जो कि 2025 में खेला जाना है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मुकाबला जीत हासिल कर ली है। वहीं कानपुर टेस्ट खेला जा रहा है, जो अगर ड्रॉ होता है तो फिर भारत के पास WTC फाइनल में पहुंचने के लिए 8 मुकाबले रह जाएंगे। जिसमें से टीम इंडिया को 5 मुकाबलों में जीत और एक अतिरिक्त ड्रॉ की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें:- विराट कोहली ने ‘क्रिकेट के भगवान’ को छोड़ा पीछे, सचिन तेंदुलकर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने का इरादा
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज इंडिया में ही होगी, जहां भारत कीवी टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगा। क्योंकि उसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो कि ऑस्ट्रेलिया में होनी है। इस सीरीज में भारत को जीत हासिल करने में मुश्किल हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया में भारत को होगी मुश्किलें
अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लेती है तो उसे फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मुकाबलों में ही जीत हासिल करनी होगी, जो भारत के लिए आसान होगा, लेकिन अगर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले हार जाता है तो टीम को फिर परेशानी हो सकती है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके ही घर में खेलना टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
घरेलू मैदान का फायदा उठाएगी टीम इंडिया
हालांकि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में मुकाबले खेलने है। हाल ही में न्यूजीलैंड को श्रीलंका ने क्लीन स्वीप किया है। ऐसे में कीवी टीम का मनोबल गिरा हुआ होगा। साथ ही भारत अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा सकता है और टीम का सूपड़ा साफ कर सकता है। जिसके बाद उसे केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2 मुकाबले और एक ड्रॉ खेलना होगा।
WTC पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल भारत WTC के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही है। भारत ने 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं, जबकि दो में हार का सामना किया है और एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 71.67 है। जबकि दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है और तीसरे स्थान पर श्रीलंका।
क्या है कानपुर टेस्ट का हाल
कानपुर टेस्ट की बात करें तो बांग्लादेश की पहली पारी 233 पर ही सिमट गई। उसके बाद भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले के तीन ओवर में ही 51 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी 285 रन पर पारी घोषित की। भारत के हाथ में 52 रन की लीड थी। उसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हुई। जहां चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए और बांग्लादेश भारत से 26 रन पीछे चल रहा है।
यह भी पढ़ें:- विराट के बल्ले में है जादू! आकाश दीप ने कोहली के बैट से जड़े दो गगनचुंबी छक्के
If india loses the kanpur test how difficult will be road to wtc finals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














