पाकिस्तान-श्रीलंका सीरीज के बाद ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग; देखें पूरी लिस्ट

ICC Women T20 Rankings: पाकिस्तान और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खत्म हुई T20 सीरीज के बाद ICC की ताजा रैंकिंग जारी हो गई है, जिसमें कई खिलाड़ियों को बड़ा फायदा मिला है।
Major change in ICC rankings after Pakistan-Sri Lanka series
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

ICC Women T20 Rankings Update: पाकिस्तान और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच हाल ही में खत्म हुई T20 इंटरनेशनल सीरीज का बड़ा असर ताजा ICC महिला T20 रैंकिंग पर देखने को मिला है। मेजबान श्रीलंका ने तीन मैचों की ये रोमांचक सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान को मिली सांत्वना जीत ने उसके खिलाड़ियों को रैंकिंग में शानदार फायदा पहुंचाया है।

नशरा संधू टॉप-10 में शामिल

पाकिस्तान की स्टार स्पिनर नशरा संधू को सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने का इनाम मिला है। वे 3 स्थानों के जबरदस्त सुधार के साथ अब आईसीसी महिला T20 गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की 10वें नंबर की गेंदबाज बन गई हैं।

वहीं, श्रीलंका के लिए शानदार कप्तानी करने वाली चमारी अटापट्टू को भी बड़ा फायदा हुआ है। वे बल्लेबाजों की रैंकिंग में छलांग लगाते हुए 31वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा भी बरकरार है, जहां ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा दुनिया की 7वीं रैंक की T20 गेंदबाज बनी हुई हैं।

शवाल जुलफिकार को सबसे बड़ा फायदा

पाकिस्तान की 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज शवाल जुलफिकार के लिए ये सीरीज रैंकिंग के लिहाज से सबसे बेहतरीन साबित हुई। श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने लंबी छलांग लगाई है और पहली बार महिला T20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-50 में प्रवेश कर लिया है। वे अब रैंकिंग में 49वें स्थान पर काबिज हो गई हैं।

हालांकि, बल्लेबाजी की टॉप-10 सूची में पाकिस्तान की कोई खिलाड़ी जगह नहीं बना सकी है। टॉप-10 बल्लेबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है, जिसमें उप-कप्तान स्मृति मंधाना पांचवें, शेफाली वर्मा सातवें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर जमी हुई हैं।

Major change in ICC rankings after Pakistan-Sri Lanka series
ICC महिला क्रिकेट बैटिंग रैंकिंग (सोर्स- AI Image)
these players made significant leaps—check the full list.
ICC महिला क्रिकेट रैंकिंग (सोर्स- AI Image)
Major change in ICC rankings after Pakistan-Sri Lanka series
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी को मिली पुर्तगाल की कमान, T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए टीम तैयार

श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत

श्रीलंका के लिए ये द्विपक्षीय सीरीज जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि साल 2014 के बाद उन्होंने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ कोई घरेलू T20 सीरीज जीती है। इस खिताबी जीत में मेजबान टीम की राइट-हैंडर बल्लेबाज इमेशा दुलानी सबसे बड़ी स्टार साबित हुईं।

उन्होंने पूरी सीरीज में 61.50 की शानदार औसत से कुल 123 रन बटोरे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर दुलानी आईसीसी महिला T20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ दुनिया की 22वें नंबर की बल्लेबाज बन गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com