वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, नीतीश कुमार को पछाड़कर बिहार के लाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi, ICC Mens Under 19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वैभव सूर्यवंशी (Image- Social Media )
ICC Mens Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर 19 वर्ल्ड कप डेब्यू करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के नीतीश कुमार का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 15 साल और 245 दिन की उम्र में कनाडा के लिए डेब्यू किया था।
वैभव सूर्यवंशी ने गुरुवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 4 गेंदों का सामना करते हुए महज 2 रन बनाए। भले ही वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अपने बल्ले से फैंस को खुश नहीं कर सके, लेकिन टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबला डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 6 विकेट से अपने नाम किया।
भारत की पहले मैच में शानदार जीत
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएसए की टीम 35.2 ओवरों में महज 107 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए नीतीश सुदिनी ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 36 रन की पारी खेली। इनके अलावा, अदनित झांब ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत को जीत के लिए 37 ओवरों में 96 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम इंडिया ने 17.2 ओवरों में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से अभिज्ञान कुंडू ने 41 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे ने 19 रन की पारी खेली। इनके अलावा, विहान मल्होत्रा ने 18 रन की पारी खेली, जबकि कनिष्क चौहान 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें- दोपहर तक इस्तीफा दो, वरना सभी फॉर्मेट का करेंगे बायकॉट, बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का BCB डायरेक्टर को अल्टीमेटम
बांग्लादेश से होगा अगला मुकाबला
विपक्षी खेमे से ऋत्विक अप्पिडी ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि ऋषभ सिंपी और उत्कर्ष श्रीवास्तव को 1-1 सफलता हाथ लगी। भारतीय टीम 17 जनवरी को ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। यह मैच बुलावायो के इसी मैदान पर खेला जाना है। इसके बाद 24 जनवरी को टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
