न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बावजूद टीम इंडिया पर ICC की कार्रवाई, पूरी टीम को मिली सजा

India Slow Over Rate Fine: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में जीत के बावजूद भारतीय टीम पर ICC ने 35 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया। टीम निर्धारित समय में सात ओवर पीछे रह गई थी।
team india
भारत पर ICC ने मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगा(सोर्स- ICC)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत पर ICC ने मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया।

  • टीम निर्धारित समय में सात ओवर पीछे रह गई थी।

  • श्रेयस अय्यर ने टीम की गलती स्वीकार की।

  • भारत ने पांचवां वनडे 22 रन से जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

ICC Fine Team India 35 Percent: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में जीत हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में धीमी ओवर-रेट के लिए भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई थी, जिसके चलते ICC ने यह कार्रवाई की।

ICC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टाइम अलाउंस को ध्यान में रखने के बाद भी भारतीय टीम निर्धारित ओवर-रेट से सात ओवर पीछे रह गई थी। इसी वजह से टीम पर जुर्माना लगाया गया। ICC के प्लेयर्स और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाए गए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

श्रेयस अय्यर ने स्वीकार की टीम की गलती

इस नियम के मुताबिक, निर्धारित समय में हर ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, इस मामले में जुर्माने की अधिकतम सीमा मैच फीस का 50 प्रतिशत तय की गई है। भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम की गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से प्रस्तावित सजा भी मान ली। इसके बाद मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

team india
भारत-फिलिस्तीन U17 मैच में नस्लवादी इशारे का आरोप, AIFF ने उठाया बड़ा कदम, सख्त कार्रवाई की मांग- VIDEO

भारत ने 22 रन से जीता था आखिरी वनडे

इस मुकाबले में भारत ने कम स्कोर वाले मैच में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर सीरीज का अंत जीत के साथ किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली। ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन की अहम पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 209 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पूरी कीवी टीम को 187 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने मुकाबला 22 रन से अपने नाम किया और सीरीज 3-1 से जीत ली।

team india
वेलिंगटन में 2014 वाला कारनामा दोहराया तो भारत की जीत पक्की! चमके थे इशांत-जहीर और रहाणे-कोहली ने ठोका था शतक

इन अंपायरों ने लगाया था आरोप

भारतीय टीम के खिलाफ धीमी ओवर-रेट का आरोप मैदानी अंपायर पॉल रीफेल और वेन नाइट्स के साथ थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना तथा फोर्थ अंपायर क्रिस ब्राउन ने लगाया था। श्रेयस अय्यर की ओर से आरोप स्वीकार किए जाने के बाद ICC ने जुर्माने की प्रक्रिया पूरी कर दी।