Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC की तरफ से मिली बड़ी जिम्मेदारी, जय शाह ने फिर जताया भरोसा

सौरव गांगुली को पहली बार 2021 में इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। तब उन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली थी। अनिल कुंबले इस पद पर तीन टर्म रहे थे। अनिल कुंबले इस पर कुल 9 साल तक रहे थे।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 14, 2025 | 12:58 PM

सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को एक बार फिर आईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईसीसी ने सौरव गांगुली को पुरुष क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज और उनकी साथी खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को भी कमेटी के सदस्य के रूप में दोबारा चुना है। आईसीसी ने रविवार को इसकी जानकारी दी है।

गांगुली ने साल 2000 से 2005 तक भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उनको पहली बार 2021 में इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। तब उन्होंने अनिल कुंबले की जगह ली थी। अनिल कुंबले इस पद पर तीन टर्म रहे थे। अनिल कुंबले इस पर कुल 9 साल तक रहे थे। उसके बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था। आईसीसी में किसी भी पद पर सिर्फ तीन टर्म ही रह सकते हैं।

गांगुली और लक्ष्मण के अलावा इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

गांगुली और लक्ष्मण के अलावा अफगानिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हामिद हसन, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेन्स, दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को समिति में नियुक्त किया गया था।

महिला क्रिकेट समिति का भी हुआ गठन

आईसीसी ने महिला क्रिकेट की भी नई कमिटी का गठन किया है। जिसमें न्यूजीलैंड की पूर्व ऑफ स्पिनर कैथरीन कैंपबेल को अध्यक्ष बनाया गया है। उसके साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एवरिल फाहे और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की फोलेत्सी मोसेकी को सदस्य बनाया गया है।

सौरव गांगुली का करियर

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हैं। गांगुली ने अपने करियर में 488 पारियों में 41.46 की औसत से 18,575 रन बनाए, जिसमें 38 शतक और 107 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में 52.53 की औसत से 32 विकेट और 311 वनडे मैचों में 38.49 की औसत से 100 विकेट भी लिए। वह एक सफल भारतीय टेस्ट कप्तान भी थे, जिन्होंने 49 टेस्ट मैचों में से 21 में जीत भी दिलाई थी।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से संन्यास के बाद गांगुली ने क्रिकेट प्रशासन में कदम रखा और 2019 में BCCI के अध्यक्ष भी बने। गांगुली अभी IPL में दिल्ली कैपिटल्स के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Icc appointed sourav ganguly as chairperson of mens cricket committee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2025 | 12:19 PM

Topics:  

  • Cricket
  • ICC
  • Jay Shah
  • Sourav Ganguly

सम्बंधित ख़बरें

1

ICC की तरफ से अभिषेक शर्मा को मिला अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, विस्फोटक बल्लेबाज के लिए किया ये ऐलान

2

‘भारत को बहुत-बहुत बधाई…’, 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी पर बोले आईसीसी अध्यक्ष जय शाह

3

DSP सिराज को मिला ‘एनकाउंटर’ का इनाम, इम्पैक्ट प्लेयर बनते ही कहा-फाइव विकेट हॉल जैसा था हर एक विकेट

4

महिला विश्व कप 2025: ‘महाकाल’ की शरण में पहुंची टीम इंडिया, बाबा से मांगी जीत की दुआ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.